राजनीति विज्ञान - परिभाषाए

Definition of Political science
Political science

परिभाषाएं

 राजनीति विज्ञान की परिभाषा के संदर्भ में प्रायः दो दृष्टिकोणो की चर्चा होती है परंपरागत दृष्टिकोण तथा आधुनिक दृष्टिकोण। परंपरावादी दृष्टिकोण 19वीं शताब्दी के अंत तक विद्यमान रहा। इसके अंतर्गत राजनीतिक संस्थाओं का संस्थात्मक और ऐतिहासिक अध्ययन किया गया। आधुनिक दृष्टिकोण ने परंपरावादी दृष्टिकोण को संकुचित माना तथा मानव एवं संस्थाओं के राजनीतिक व्यवहार पर बल दिया इस दृष्टिकोण में सत्ता के अध्ययन को विशेष महत्व दिया गया।

(क) परंपरागत दृष्टिकोण की परिभाषाएं -

परंपरागत दृष्टिकोण की परिभाषाओं में राजनीतिक विज्ञान को राज्य या शासन (सरकार) या दोनों का अध्ययन माना गया।
इस दृष्टिकोण की परिभाषाओं को सामान्यतः तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है:

(A) राजनीति विज्ञान राज्य का अध्ययन है- 

1.   "राजनीति विज्ञान के अध्ययन का आरंभ और अंत राज्य है।"    - गार्नर
2.  "राजनीति विज्ञान वह विज्ञान है जिसका संबंध राज्य से है और जो यह समझने का प्रयास करता है कि राज्य के आधारभूत तत्व क्या है इसका तात्विक उपाय क्या है, इसकी अभिव्यक्ति किन विविध रूपों में होती है तथा इसका विकास कैसे हुआ है ?"          - ब्लांशली
3.  " राजनीति विज्ञान व्यवस्थित रूप से उन आधारभूत सिद्धांतों को प्रस्तुत करता है जिसके अनुसार एक समष्टि के रूप में राज्य को संगठित किया जाता है तथा संप्रभुता को क्रियान्वित किया जाता है।"     -जकारिया

(B)  राजनीति विज्ञान सरकार का अध्ययन है:

1.   "राजनीति विज्ञान सरकार से संबंधित है सरकार जो वृहत अर्थ में सत्ता के मूलभूत विचार पर आधारित होती है ।"    -लिकॉक
2.  " राजनीति विज्ञान शासन के परिप्रेक्ष्य का अध्ययन करता है जैसे राजनीतिक अर्थशास्त्र धन का, जीव विज्ञान जीवन का, बीज गणित संख्या का और रेखा गणित स्थान या आकर का।"   -सीले
3.  "राजनीति विज्ञान का उद्देश्य राजनीतिक विचारों तथा कार्यों पर प्रकाश डालना है ताकि सरकार का समन्वयन किया जा सके।"    -विलियम रॉबसन

(C).  राजनीति विज्ञान राज्य और सरकार दोनों का अध्ययन करता है:-

यह परंपरा वादी दृष्टिकोण की तीसरी श्रेणी है जो बीच का रास्ता अपनाते हुए यह मानती है कि राजनीति विज्ञान राज्य और सरकार दोनों का अध्ययन करता है संभवत इस दृष्टिकोण के पीछे यह सोच है कि राज्य एक अवधारणा है जिसका व्यावहारिक रूप सरकार है इस श्रेणी की कुछ परिभाषाएं-
1.   "राजनीति विज्ञान का संबंध राज्य और इसके साधन, सरकार से है।"  -डीमॉक
2.  "राजनीति विज्ञान राज्य और सरकार की सामान्य समस्याओं का अध्ययन करता है।"   गिलक्राइस्ट
3.   "राजनीति विज्ञान, समाज विज्ञान का वह भाग है जो राज्य के आधारों और सरकार के संदर्भों पर विचार करता है।"    -  पॉल जेनेट 
4.  "सामान्यतया राजनीति विज्ञान तीन प्रमुख विषयों से संबंधित है राज्य, सरकार और कानून।"   - विलोबी

(ख) आधुनिक या व्यवहारवादी दृष्टिकोण की परिभाषाएं:

सन 1930 के बाद समयकाल में राजनीति विज्ञान में एक नए दृष्टिकोण का सूत्रपात हुआ इसे व्यवहारवादी या आधुनिक दृष्टिकोण कहा जाता है यह मुख्यतः अमेरिका के व्यवहारवादी आंदोलन का परिणाम था। इस दृष्टिकोण ने परंपरावादियों के विचार को 'संकुचित' तथा 'औपचारिक' बताया। इनका तर्क था की परंपरावादियो ने विभिन्न राजनीतिक संस्थाओं का संस्थात्मक और ऐतिहासिक अध्ययन तो किया परंतु उन्होंने इन संस्थाओं के व्यवहार निष्पादन तथा अंतः क्रिया पर कोई ध्यान नहीं दिया।
विलियमसन ने लिखा है "राजनीति विज्ञान का प्राथमिक संबंध समाज में सत्ता, उसकी प्रकृति, आधार एवं परिणाम से है। राजनीति विज्ञान वैज्ञानिक की रुचि का केंद्र बिंदु स्पष्ट है यह सत्ता और प्रभाव का प्रयोग करने अथवा उस प्रयोग का प्रतिरोध करने पर केंद्रित है।" इस श्रेणी के कुछ विद्वानों के नाम है चार्ल्स मेरियम, हेरोल्ड लासवेल, डेविड ईस्टन, रोबर्ट डल, डेविड एप्टर।
1.  " राजनीति मूल्यों के अधिकारी निर्धारण से संबंधित है।"     -डेविड ईस्टन
2.  "एक अनुभव एक खोज के रूप में राजनीति विज्ञान शक्ति के निर्धारण और बंटवारे का अध्ययन है।"    - लासवेल एवं के प्लान
3.  "राजनीति विज्ञान अध्ययन का क्षेत्र है जो मुख्य रूप से शक्ति-संबंधों का अध्ययन करता है।"   -हसजार एवं स्टीवेंसन
राजनीति विज्ञान - परिभाषाए राजनीति विज्ञान - परिभाषाए Reviewed by rajyashikshasewa.blogspot.com on 3:08 PM Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.