हिन्दी साहित्य- महत्वपूर्ण प्रश्न 250

Hindi Sahitya gk
Hindi Sahitya

हिन्दी साहित्य

1. किस नाटककार ने अपने नाटकों के लिए रंगमंच को अनिवार्य नहीं माना है? – जयशंकर प्रसाद
2. किस पुस्तक का 15 भारतीय भाषाओं और 40 विदेशी भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है? – पंचतंत्र
3. किस भाषा को द्रविड़ परिवार की सभी भाषाओं की जननी कहा जाता है? – तमिल
4. किस भाषा को भारतीय आर्य भाषाओं की जननी, भारतीय आर्य संस्कृति का आधार, देवभाषा आदि नामों से जाना जाता है? – संस्कृत
5. किस युग को ‘चाल्कोलिथिक एज’ कहा जाता है? –  ताम्रपाषाण युग को
6. किस रचना की सर्वाधिक टीकाएँ लिखी गई हैं? – बिहारी सतसई
7. 'कुटज' के रचयिता कौन हैं? – हजारी प्रसाद द्विवेदी
8. केरल राज्य की राजकीय भाषा क्या है? – मलयालम
9. कौनसी भाषा ऑस्ट्रिक समूह से सम्बन्धित है? – खासी
10. खड़ी बोली के सर्वप्रथम लोकप्रिय कवि कौन माने जाते है? – अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध'
11. खड़ीबोली का अरबी-फ़ारसीमय रूप क्या है? – उर्दू भाषा
12. 'गंगा छवि वर्णन' (कविता) के रचनाकार कौन हैं? –  भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
13. 'गागर में सागर' भरने का कार्य किस कवि ने किया है? –  बिहारी
14. गाथा (गाहा) कहने से किस लोक प्रचलित काव्यभाषा का बोध होता है? – प्राकृत
15. गुप्त वंश का संस्थापक कौन था? – श्रीगुप्त
16. 'गोदान' किसकी कृति है? – प्रेमचंद
17. गौतम बुद्ध ने अपने उपदेश सबसे अधिक किस स्थान पर दिए? – श्रावस्ती में
18. घनिष्ठ की शुद्ध उत्तरावस्था क्या है? – घनिष्ठतर
19. चंदरबरदाई किसके दरबारी कवि थे? – पृथ्वीराज चौहान के
20. चन्दन विष व्याप्त नहीं, लिपटे रहत भुजंग- इस प्रस्तुत पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – रहीम
21. 'चरणदास चोर' किसकी नाट्य कृति है? – हबीब तनवीर
22. 'चाँद का मुँह टेढ़ा है' (काव्य) के रचयिता कौन हैं? –  गजानन माधव 'मुक्तिबोध'
23. चारु शब्द की शुद्ध भावात्मक संज्ञा क्या है? – चारुता
24. 'चिन्तामणि' के रचयिता कौन हैं? – रामचन्द्र शुक्ल
25. चीनी यात्री ह्नेनसांग सर्वप्रथम किस भारतीय राज्य पहुँचा? – कपिशा
26. चीनी-तिब्बती भाषा समूह की भाषाओं के बोलने वालों को कहा जाता है? – निषाद
27. छायावाद के प्रवर्तक का क्या नाम है? – जयशंकर प्रसाद
28. 'जनमेजय का नागयज्ञ' किसकी कृति हैं? – जयशंकर प्रसाद
29. देवनागरी लिपि को राष्ट्रलिपि के रूप में कब स्वीकार किया गया था? – 14 सितम्बर, 1949
30. जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी। इस पंक्तियों के रचयिता कौन हैं? – तुलसीदास
31. जो अपनी जान खपाते हैं, उनका हक उन लोगों से ज़्यादा है, जो केवल रुपया लगाते हैं। यह कथन गोदान के किस पात्र द्वारा कहा गया है? – महतो
32. जो जिण सासण भाषियउ सो मई कहियउ सारु। जो पालइ सइ भाउ करि सो तरि पावइ पारु॥ इस दोहे के रचनाकार का नाम क्या है? – देवसेन
33. ज्ञानपीठ पुरस्कार किस क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य के लिए दिया जाता है? – साहित्य
34. ज्ञानमार्गी शाखा के कवियों को किस नाम से पुकारा जाता है? – संत कवि
35. झरना (काव्य संग्रह) के रचयिता कौन हैं? – जयशंकर प्रसाद
36. डोगरी भाषा मुख्य रूप से कहाँ बोली जाती है? – जम्मू कश्मीर
37. ढाई अक्षर प्रेम के, पढ़ै सो पंडित होय। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – कबीर दास
38. तक्षशिला नगर किन नदियों के मध्य स्थित था? – सिंधु व झेल
39. तरनि-तनूजा-तट तमाल तरुवर बहु छाए। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
40. तरुवर फल नहिं खात है, सरवर पियहिं न पान। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – रहीम
41. 'तितली' किसकी रचना है? – जयशंकर प्रसाद
42. तुलसीदास का वह ग्रंथ कौन-सा है, जिसमें ज्योतिष का वर्णन किया गया है? – रामाज्ञा प्रश्नावली
43. तुलसीदास ने अपनी रचनाओं में किसका वर्णन किया हैं? – राम
44. 'तोड़ती पत्थर' (कविता) के कवि कौन हैं? – सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'
45. 'तोड़ती पत्थर' कैसी कविता है? – थार्थवादी
46. 'त्यागपत्र' (उपन्यास) किसकी रचना है? – जैनेन्द्र कुमार
47. दरवाजे से चंडालगढ़ी की तरफ नजर दौड़ाने पर एक अद्भुत दृश्य दिखाई देता था।- इस पंक्ति के रचनाकार कौन हैं? – राहुल सांकृत्यायन
48. रामचरितमानस में प्रधान रस के रूप में किस रस को मान्यता मिली है? – भक्ति रस
49. दुःख ही जीवन की कथा रही। क्या कहूँ आज जो नहीं कही।। इस पंक्तियों के रचयिता का नाम क्या है? – सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'
50. दुरित, दुःख, दैन्य न थे जब ज्ञात, अपरिचित जरा-मरण-भ्रू पात।। इस पंक्ति के रचनाकार कौन हैं? –
   सुमित्रानंदन पंत
51. देखन जौ पाऊँ तौ पठाऊँ जमलोक हाथ, दूजौ न लगाऊँ, वार करौ एक करको। ये पंक्तियाँ किस कवि द्वारा  सृजित हैं? –  नाभादास
52. देवताओं की लिपि किसे कहा जाता है? – देवनागरी लिपि
53. देवनागरी लिपि का विकास किस लिपि से हुआ है? –  ब्राह्मी लिपि
54. जब-जब होय धर्म की हानी, बाढ़ै असुर अधम अभिमानी। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – तुलसीदास
55. देश का पहला राष्ट्रीय हिन्दी संग्रहालय कहाँ स्थापित किया जा रहा है? – आगरा
56. देश में एकमात्र किस राज्य की राजभाषा अंग्रेज़ी है? –  नागालैंड
57. 'दोहाकोश' के रचयिता कौन हैं? – सरहपा
58. द्रविड़ भाषाओं में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा क्या है? – तेलुगु
59. 'द्विवेदी युग' का नामकरण किसके नाम पर हुआ है? –  महावीर प्रसाद द्विवेदी
60. 'ध्रुव स्वामिनी' (नाटक) के रचयिता कौन हैं? – जयशंकर प्रसाद
61. नमक का दरोगा कहानी के लेखक कौन हैं? – प्रेमचंद
62. नयन जो देखा कमल-सा निरमल नीर सरीर। हंसत जो देखा हंस भा दसन ज्योति नगहीर।। इस पंक्तियों के रचयिता कौन हैं? – जायसी
63. नर की और नल नीर की गति एके करि जोय। जेतो नीचो हे चले तेतो ऊँचो होय।। इस पंक्तियों के रचयिता कौन हैं? –  बिहारीलाल
64. नवनीत शब्द का सही अर्थ क्या है? – मक्खन
65. नागालैंड की राजकीय भाषा क्या है? – अंग्रेज़ी
66. नालंदा विश्वविद्यालय किस लिए प्रसिद्ध था? – बौद्ध धर्म दर्शन
67. निराला के राम तुलसीदास के राम से भिन्न और भवभूति के राम के निकट हैं। यह कथन किस हिन्दी आलोचक का है? – डॉ. रामविलास शर्मा
68. 'निराला' को कैसा कवि माना जाता है? – क्रांतिकारी
69. निर्गुण भक्ति काव्य का प्रमुख कवि कौन है? –  कबीरदास
70. निशा -निमंत्रण के रचनाकार कौन हैं? – हरिवंश राय बच्चन
71. न्यूमिसमेटिक्स क्या है? – सिक्कों व धातुओं का अध्ययन
72. 'पंच परमेश्वर' (कहानी) के लेखक कौन हैं? – प्रेमचन्द
73. पंचवटी कौन-सा समास है? – द्विगु
74. 'पद्मावत' किसकी रचना है? – मलिक मुहम्मद जायसी
75. परहित सरिस धर्म नहि भाई, परपीड़ा सम नहिं अधमाई। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – तुलसीदास
76. पल्लव के रचयिता कौन हैं? – सुमित्रानंदन पंत
77. पवित्रता की माप है मलिनता, सुख का आलोचक है दुःख, पुण्य की कसौटी है पाप। यह कथन स्कन्दगुप्त नाटक के किस पात्र का है? – देवसेना
78. पुराणों में अशोक को क्या कहा गया है? – अशोक वर्धन
79. पुरापाषाण युग में आदि मानव के मनोंरजन का साधन क्या था? – शिकार करना
80. 'पूस की रात' (कहानी) के रचनाकार कौन हैं? – प्रेमचन्द्र
81. 'पृथ्वीराज रासो' के रचनाकार कौन हैं? – चन्दबरदाई
82. पेवामचनदव के अधूरे उपन्यास का नाम क्या है? –  मंगलसूत्र
83. 'प्रकृति के सुकुमार कवि' किसे कहा जाता है? –  सुमित्रानंदन पंत
84. 'प्रगतिवाद उपयोगितावाद का दूसरा नाम है।'- यह कथन किसका है? – नन्द दुलारे बाजपेयी
85. प्रथम सूफी प्रेमाख्यानक काव्य के रचयिता कौन हैं? –  मुल्ला दाऊद
86. प्रभातफेरी काव्य के रचनाकार कौन हैं? – नरेन्द्र शर्मा
87. प्रभुजी तुम चंदन हम पानी। जाकी अंग-अंग बास समानी।। प्रस्तुत पंक्तियों के रचयिता कौन हैं? – रैदास
88. प्राचीन का विलोम क्या है? – अर्वाचीन
89. प्राचीन काल में मानव द्वारा किस अनाज का प्रयोग हुआ? – चावल
90. प्राचीन भारत में कौन-सी लिपि दाईं ओर से बाईं ओर लिखी जाती थी? – खरोष्ठी लिपि
91. प्रादेशिक बोलियों के साथ ब्रज या मध्य देश की भाषा का आश्रय लेकर एक सामान्य साहित्यिक भाषा स्वीकृत हुई, जिसे चारणों ने नाम दिया? – पिंगल भाषा
92. 'प्रेम पचीसी' (कहानी-संग्रह) के रचनाकार कौन हैं? –  प्रेमचंद
93. प्रेम लक्षणा भक्ति को किस भक्ति शाखा ने अपनी साधना का मुख्य आधार बनाया है? – कृष्णभक्ति शाखा
94. प्रेमचन्द्र के अधूरे उपन्यास का नाम क्या है? – मंगलसूत्र
95. 'प्रेमसागर' के लेखक कौन हैं? – लल्लू लाल
96. बाँगरू बोली का किस बोली से निकट सम्बन्ध है? –  खड़ीबोली
97. बिहारी किस काल के कवि थे? – रीति काल
98. बिहारी किस राजा के दरबारी कवि थे? – जयपुर नरेश जयसिंह के
99. बुँदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी। खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – सुभद्रा कुमारी चौहान
100. बूँदी नरेश महाराज भावसिंह का आश्रित कवि कौन था? – मतिराम
101. बैताल पच्चीसी के रचनाकार कौन हैं? – सूरति मिश्र
102. बैर क्रोध का अचार या मुरब्बा है। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – रामचन्द्र शुक्ल
103. भक्तमाल भक्तिकाल के कवियों की प्राथमिक जानकारी देता है, इसके रचयिता कौन थे? – नाभादास
104. भारत का शेक्सपीयर किसे कहा जाता है? –  कालिदास को
105. भारत की प्राचीन भाषा क्या है? – संस्कृत
106. भारत के किस प्रान्त में कोंकणी भाषा बोली जाती है? –  महाराष्ट्र तथा गोवा
107. भारत के प्रथम राष्ट्रकवि कौन हैं? – मैथिलीशरण गुप्त
108. भारत भारती (काव्य) के रचनाकार कौन हैं? –  मैथिलीशरण गुप्त
109. भारत में शिलालेखों का प्रचलन किसने कराया? –  अशोक ने
110. भारत में संस्कृत माँ है, हिन्दी बहूरानी और अंग्रेजी नौकरानी किस महापुरूष के अनमोल वचन है? – डॉ. कामिल बुल्के
111. भारत में सबसे अधिक बोला जाने वाला भाषायी समूह क्या है? – इण्डो-आर्यन
112. भारत में सबसे कम बोला जाने वाला भाषायी समूह क्या है? – चीनी-तिब्बती
113. भारत में सर्वाधिक लोगों द्वारा कौनसी भाषा बोली जाती है? – हिन्दी (देवनागरी लिपि)
114. भारतीय इतिहास का कौनसा स्त्रोत प्राचीन भारत के व्यापारिक मार्गों पर मौन है? – मिलिंद पान्हो
115. भारतीय भाषाओं को कितने प्रमुख वर्गों में बाँटा गया है? – 4
116. भारतीय भाषाओं में कौन-सी भाषा द्रविड़ भाषा की उत्पत्ति नहीं है? – मराठी
117. भारतीय संविधान में हिनीधि को क्या कहा गया है? –  राजभाषा
118. भारतेन्दु कृत ‘भारत दुर्दशा’ किस साहित्य रूप का हिस्सा है? – नाटक साहित्य
119. भाषा के सम्बन्ध में ‘हिन्दी’ शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया? – अमीर ख़ुसरो
120. 'भिक्षुक' (कविता) के रचयिता कौनहैं? – निराला
121. भीमबेटका किसके लिए प्रसिद्ध था? – गुफाओं के शैलचित्र
122. भूषण का कौन सा लक्षण ग्रंथ है? – शिवराज भूषण
123. भूषण किस रस के कवि हैं? – वीर रस
124. भूषण की कविता का प्रधान स्वर क्या है? –  प्रशस्तिपरक
125. मंदिर बनाने की कला का जन्म किस काल में हुआ? –  गुप्त काल में
126. 'मजदूरी और प्रेम' (निबंध) के रचनाकार कौन हैं? –  सरदार पूर्ण सिंह
127. मध्य प्रदेश के किस जिले को देश का प्रथम हिन्दी साक्षर जिला घोषित किया गया है? – नरसिंहपुर को
128. मनुष्य के आचरण के प्रवर्तक भाव या मनोविकार ही होते हैं, बुद्धि नहीं। यह कथन किसका है? – रामचन्द्र शुक्ल का
129. मनुष्यता का विपरीतार्थक क्या है? – बर्बरता
130. मनुष्यत्व की सामान्य भावना को आगे करके निम्न श्रेणी की जनता में आत्मगौरव का भाव जगाने वाले सर्वश्रेष्ठ कवि कौन थे? – कबीर
131. मसि कागद छुयो नहीं कलम गही नहिं हाथ। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – कबीरदास
132. महादेवी वर्मा को किस रचना के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला? – यामा
133. मुझे तोड़ लेना वनमाली उस पथ में देना तुम फ़ेंक मातृभूमि पर शीश चढ़ाने जिस पथ जावें वीर अनेक।। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं।? – माखन लाल चतुर्वेदी
134. मेगास्थनीज ने अपनी पुस्तक इंडिका में किसके शासनकाल का वर्णन किया है? – चंद्रगुप्त मौर्य
135. 'मैथिल कोकिल' किसे कहा जाता है? – विद्यापति
136. मैथिली किस राज्य की भाषा है? – बिहार
137. मैला आँचल उपन्यास के लेखक कौन हैं? –  फणीश्वरनाथ ‘रेणु’
138. यह युग (भारतेन्दु) बच्चे के समान हँसता-खेलता आया था, जिसमें बच्चों की सी निश्छलता, अक्खड़पन, सरलता और तन्मयता थी। यह कथन किस आलोचक का है? – आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
139. 'यामा' के रचयिता कौन है? – महादेवी वर्मा
140. 'रंगभूमि' (उपन्यास) के रचनाकार कौन हैं? – प्रेमचंद
141. रक्त है? या है नसों में क्षद्र पानी, जाँच कर तू सीस दे देकर जवानी। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – माखनलाल चतुर्वेदी
142. रस मीमांसा रस-सिद्धांत से सम्बन्धित पुस्तक है, इस पुस्तक के लेखक कौन हैं? – आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
143. 'रसिक प्रिया' के रचयिता कौन हैं? – केशव दास
144. 'राग दरबारी' (उपन्यास) के रचयिता कौन है? –  श्रीलाल शुक्ल
145. राजभाषा आयोग के अध्यक्ष कौन थे? – बी.जी. खेर
146. रानी केतकी की कहानी की भाषा को क्या कहा जाता है? – खड़ीबोली
147. 'रानी केतकी की कहानी' के रचयिता कौन हैं? – इंशा अल्ला खाँ
148. 'राम चरित मानस' की भाषा क्या है? – अवधी
149. 'राम चरित मानस' में कितने काण्ड हैं? – 7
150. दिवसावसान का समय मेघमय आसमान से उतर रही है वह संध्या सुन्दरी परी सी धीरे-धीरे-धीरे। इस पंक्ति के रचनाकार कौन हैं? – सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'
151. अंग्रेजी भाषा को भारत में शिक्षा के माध्यम से आरंभ किया गया? – लॉर्ड मैकाले द्वारा
152. 'हिन्दी का आदि कवि' किसे माना जाता है? – स्वयंभू
153. हिन्दी का प्रथम उपन्यास कौनसा है? – परीक्षा गुरू (श्रीनिवास दास वमत)
154. हिन्दी का प्रथम एकांकी कौनसा है? – एक घूँट
155. हिन्दी का प्रथम पात्र कौनसा है? – उदंत मार्तण्ड
156. हिन्दी की प्रथम पत्रिका कौनसी है? – संवाद कौमुदी
157. हिन्दी की वर्णमाला में कितने स्वर व कितने सम स्वर होते हैं? – 11 स्वर व 33 सम स्वर
158. हिन्दी के किस समाचार-पत्र में ‘खड़ीबोली’ को ‘मध्यदेशीय भाषा’ कहा गया है? – बनारस अखबार
159. हिन्दी के प्रथम कवि कौन है? – सिद्ध सरहपा (9वीं शताब्दी)
160. हिन्दी के प्रथम गद्यकारकौन है? – लल्लूलाल
161. हिन्दी के सर्वप्रथम गीत लेखक कौन है? – विधापति
162. हिन्दी के सर्वप्रथम दैनिक समाचार-पत्र कौनसा है? –  सुधावर्षण
163. हिन्दी के सर्वप्रथम प्रकाशित पत्र का नाम क्या है? –  उतण्ड मार्तण्ड
164. अजंता की गुफा किस धर्म से संबंधित है? – बौद्ध धर्म से
165. अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय कहां है? –  भोपाल (मध्य प्रदेश)
166. अतीत के चलचित्र के रचयिता कौन हैं? – महादेवी वर्मा
167. ‘अपभ्रंश का वाल्मीकि’ किसे कहा जाता है? – स्वयंभू को
168. अपभ्रंश भाषा के प्रथम व्याकरणाचार्य कौन थे? –  हेमचन्द्र
169. अपभ्रंश में कृष्ण काव्य के प्रणेता कौन हैं? – पुष्पदन्त
170. अबला जीवन हाय तुम्हारी यही कहानी, आँचल में है दूध और आँखों में पानी। उपर्युक्त पंक्तियों किस काव्य की हैं? –  यशोधरा
171. अभिलेखों का अध्ययन क्या कहलाता है? – इपीग्राफी
172. अमिय हलाहल, मदभरे, सेत स्याम, रतनार। जियत, मरत, झुकि-झुकि परत जेहि चितवत इक बार।। प्रस्तुत पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – रसलीन
173. अमीर ख़ुसरो ने किसके विकास में अग्रणी भूमिका निभाई? – खड़ी बोली
174. अमीर ख़ुसरो ने जिन मुकरियों, पहेलियों और दो सुखनों की रचना की है, उसकी मुख्य भाषा क्या है? – खड़ीबोली
175. अवधी भाषा के सर्वाधिक लोकप्रिय महाकाव्य का नाम क्या है? – रामचरितमानस
176. अशोक के फूल (निबंध सग्रह) के रचनाकार हैं? – हज़ारी प्रसाद द्विवेदी
177. अष्टछाप के सर्वश्रेष्ठ भक्त कवि कौन हैं? – सूरदास
178. आँख की किरकिरी होने का क्या अर्थ है? – अप्रिय लगना
179. आँसू (काव्य) के रचयिता कौन हैं? – जयशंकर प्रसाद
180. आंचलिक रचनाएँ किससे संबंधित होती हैं? – क्षेत्र विशेष से
181. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने ‘त्रिवेणी’ में किन तीन महाकवियों की समीक्षाएँ प्रस्तुत की हैं? – सूर, तुलसी, जायसी
182. 'आत्मजयी' के रचयिता कौन हैं? – कुँवर नारायण
183. 'आत्मनिर्भरता' (निबंध) के रचनाकार कौन हैं? –  बालकृष्ण भट्ट
184. आधुनिक मानव के हाल का पूर्वज कौन है? – क्रोमैगनन मनुष्य
185. आधुनिक युग की मीरा किसे कहा जाता है? – महादेवी वर्मा
186. आधुनिक युग के चरण कौन हैं? – रामधारी सिंह ‘दिनकर’
187. आन्ध्र प्रदेश की राजकीय भाषा कौन है? – तेलुगु
188. आसमान पर चढ़ाने का अर्थ क्या है? – अत्यधिक प्रशंसा करना
189. इतिहास शब्द का शुद्ध विशेषण क्या है? – ऐतिहासिक
190. 'ईदगाह' (कहानी) के रचनाकार कौन हैं? – प्रेमचंद
191. उर्दू किस भाषा का शब्द है? – तुर्की
192. एक नार पिया को भानी। तन वाको सगरा ज्यों पानी। यह पंक्ति किस भाषा की है? – ब्रजभाषा
193. 'एक भारतीय आत्मा' किसे कहा जाता है? –  माखनलाल चतुर्वेदी
194. ऑस्ट्रिक भाषा समूह की भाषाओं को बोलने वालों को क्या कहा जाता है? – किरात
195. कटकटान कपि कुंजर भारी। दुहु भुजदंड तमकि महिमारी।। डोलत धरनि सभापद खसे चले भाजि भय मारूत ग्रसे।। प्रस्तुत पंक्तियों के रचयिता कौन हैं? – तुलसीदास
196. 'कठिन काव्य का प्रेत' किस कवि को कहा जाता हैं? –  केशवदास को
197. कथा सम्राट किसे कहा जाता है? – प्रेमचंद
198. कबीरदास की भाषा क्या थी? – सधुक्कड़ी
199. कलम का सिपाही किसे कहा जाता है? – मुंशी प्रेमचंद
200. 'कलम की सिपाही' क्या है? – जीवनी
201. कवि कालिदास की 'अभिज्ञान शाकुन्तलम' का हिन्दी अनुवाद किसने किया? – राजा लक्ष्मण सिंह
202. 'कस्तूरी कुंडल बसै' किसकी आत्मकथा है? – मैत्रेयी पुष्पा की
203. कादंबरी के लेखक कौन हैं? – बाणभट्ट
204. कामायनी किस प्रकार का ग्रंथ है? – महाकाव्य
205. किस इतिहासकार ने सर्वप्रथम रीतिकालीन कवियों के सर्वाधिक परिचयात्मक विवरण दिए हैं? – मिश्रबन्धु
206. किस काल को स्वर्णकाल कहा जाता है? – भक्ति काल
207. किस छायावादी कवि ने संवाद शैली का सर्वाधिक उपयोग किया है? – जयशंकर प्रसाद
208. किस देश में अधिकतम संख्या में भाषाएँ बोली जाती हैं? – भारत
209. रामधारी सिंह ‘दिनकर’ किस रस के कवि माने जाते हैं? –  वीर रस
210. रामधारी सिंह ‘दिनकर’ को किस रचना के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला था? – उर्वशी
211. रीतिकाल का वह कौन-सा कवि है, जो अपनी मात्र एक कृति से हिन्दी साहित्य में अमर हो गया? – बिहारी
212. रेशम बनाने की तकनीक का अविष्कार सर्वप्रथम किस देश में हुआ? – चीन में
213. लाल पीला होने का क्या अर्थ है? – क्रोध करना
214. ले चल मुझे भुलावा देकर, मेरे नाविक धीरे-धीरे। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – जयशंकर प्रसाद
215. लोग हैं लागि कवित्त बनावत, मोहिं तो मेरे कवित्त बनावत। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – घनानन्द
216. 'वही मनुष्य है जो मनुष्य के लिए मरे' के रचयिता कौन है? – मैथली शरण गुप्त
217. 'वापसी' किस विद्या में रचित है? – कहानी
218. विक्रम संवत का शुभारंभ कब हुआ? – 57 ई.
219. विद्यापति की 'पदावली' की भाषा क्या है? – मैथली
220. वीरगाथा काल के सर्वश्रेष्ठ कवि कौन माने जाते हैं? –  चन्दबरदाई
221. वीरों का कैसा हो वसंत कविता के रचयिता कौन हैं? –  सुभद्रा कुमारी चौहान
222. व्यवस्थाप्रियता और विद्रोह का विलक्षण संयोग किस प्रयोगवादी कवि में सबसे अधिक मिलता है? – अज्ञेय में
223. 'शिव शंभु के चिट्ठे' से संबंधित रचनाकार कौन हैं? – बाल मुकुन्द गुप्त
224. 'शिवा बावनी' के रचनाकार कौन हैं? – भूषण
225. शून्य की खोज किसने की? – आर्यभट्ट ने
226. 'शेष कादम्बरी' के रचयिता कौन है? – अलका सरावगी
227. 'श्रद्धा' किस कृति की नायिका कौन है? – कामायनी
228. संविधान की आठवीं अनुसूची के अनुसार कितनी भाषाओं को राजभाषा के रूप में सांविधानिक मान्यता प्राप्त हैं? – 22 भाषाएं
229. संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल की गई चार नई भाषाएँ कौनसी हैं? – संथाली, मैथिली,बोडो और डोगरी
230. संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार हिन्दी भारत की राजभाषा है? – अनुच्छेद 343 (1)
231. 'संसद से सड़क तक' (काव्य) के रचनाकार कौन हैं? –  सुदामा पांडेय 'धूमिल'
232. संस्कृत से सर्वांधिक प्रभावित द्रविड़ भाषा कौनसी है? –  तेलुगु
233. 'संस्कृति के चार अध्याय' किसकी रचना है? – रामधारी सिंह 'दिनकर'
234. सखि वे मुझसे कह कर जाते। इस पंक्तियों के रचयिता कौन हैं? – मैथली शरण गुप्त
235. सबसे पहले अपनी आत्मकथा हिंदी में किसने लिखी? –  राजेन्द्र प्रसाद
236. सर्वप्रथम किस आलोचक ने अपने किस ग्रंथ में देव बड़े हैं कि बिहारी विवाद को जन्म दिया? – मिश्रबंधु : हिन्दी नवरत्न
237. सर्वप्रथम किस विदेशी यात्री ने भारत यात्री की? –  फाह्यान ने
238. सर्वप्रथम भारत को इंडिया किसने कहा? –  यूनानवासियों ने
239. सर्वप्रथम भारतवर्ष का जिक्र किस अभिलेखा में मिला है? – हाथी गुंफा अभिलेख में
240. साँच बराबर तप नहीं, झूठ बराबर पाप। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – कबीर
241. साहित्यकार ‘अज्ञेय’ जी का पूरा नाम क्या है? –  सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’
242. सिंधु सभ्यता के लोग किस क्षेत्र के निवासी थे? –  भूमध्यसागरीय
243. सिकंदर का सेनापति कौन था? – सेल्यूकस निकेटर
244. सिकंदर किसका शिष्य था? – अरस्तू का
245. सिद्धों की उद्धृत रचनाओं की काव्य भाषा क्या है? –  देशभाषा मिश्रित अपभ्रंश अर्थात् पुरानी हिन्दी
246. ‘सुन्दर परम किसोर बयक्रम चंचल नयन बिसाल। कर मुरली सिर मोरपंख पीतांबर उर बनमाल॥’ ये पंक्तियाँ किस रचनाकार की हैं? – सूरदास
247. सुभाषितवलि के लेखक कौन हैं? – मयूर
248. सुरदर्शन झील का पुर्नोद्धार किसने कराया? – स्कंधगुप्त ने
249. 'सुहाग के नूपुर' के रचयिता कौन हैं? – अमृत लाल नागर
250. सूरदास के गुरु कौन थे? – बल्लभाचार्य
हिन्दी साहित्य- महत्वपूर्ण प्रश्न 250 हिन्दी साहित्य- महत्वपूर्ण प्रश्न 250 Reviewed by rajyashikshasewa.blogspot.com on 8:15 AM Rating: 5
Powered by Blogger.