हिन्दी - मुहावरे [ HINDI - IDIOMS ] - 03

HINDI - IDIOMS
हिन्दी - मुहावरे 

मुहावरे 

अक्ल के पीछे लट्ठ लिए फिरना।
(1) मूर्खता भरे काम करना।
प्रयोग – विकास अक्ल के पीछे लट्ठ लिए फिरता है। पड़ौसी के झगड़े में
अपने आपको फसा लिया।

काला अक्षर भैंस बराबर।
(1) बिना पढ़ालिखा होना ।
(2) किसी काम को न जानना।
प्रयोग – विशाल कभी स्कूल नहीं गया। उसके लिए तो काला अक्षर भैंस बराबर है।

आगे नाथ न पीछे
(1) आगेपीछे कोई न होना ।
(2) कोई कहनेसुनने वाला न होना।
प्रयोग – रमेश को ज्यादा मेहनत करने की क्या जरूरत है? उसके आगे नाथ न पीछे पघा।
आ बैल मुझे मार।

बिना बात का पंगा लेना।
प्रयोग – विशाल दूसरों के मामलों में पड़कर और नुकसान उठाकर यह साबित करता है कि आ बैल मुझे मार।
कलम तोड़ना- बहुत सुन्दर लिखना।

उड़ती चिड़िया पहचानना
– (रहस्य की बात दूर से जान लेना) –
वह इतना अनुभवी है कि उसे उड़ती चिड़िया पहचानने में देर नहीं लगती ।

अंगूठा चुमना- (खुसामत करना) –
हमेशा दूसरों के अंगूठा चुमने वाले अपना स्वाभिमान खो देते है।

पीठ ठोकना- (शाबाशी देना) –
परीक्षा में प्रथम स्थान पाने के लिए शिक्षक ने रवि की पीठ ठोकी।

अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना- (अपनी हानि अपने करना) –
पढ़ाई से जी चुराने वाले विद्यार्थी अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारते हैं।

आवाज़ उठाना (विरोध करना) –
अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाना देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

घाट-घाट का पानी पीना ( काफ़ी अनभवी होना )
:
तमु उसे उल्लू नहींबना सकते, उसने घाट-घाट का पानी पी रखा ह

हथेली पर सरसो जमाना ( असभवं काम करके दिखाना ):
अगर मेहनत करो तो तमु भी अपने हाथो पर सरसो जमा सकते हो।

अपना उल्लू सीधा करना।
किसी भी तरह अपना काम निकालना।
प्रयोग – लुभावने वायदे करके नेताजनता से अपना उल्लू सीधा करके चलते बनते हैं।

अपने मुंह मियां-मिट्लू बनना।
(1) अपने मामूली प्रयास का बड़ा बखान करना ।
(2) अपनी प्रशसा स्वयं करना ।
प्रयोग – नाकारा विनोद इतना बड़बोला है कि वह अपने मुंह मियां मिल बनता रहता है जबकि सभी उसकी असलियत को जानते हैं।

गड़े मुर्दे उखाड़ना
(1) पुरानी बातों का बखान करना
(2) पुरानी कमियों को उजागर करना
(3) किसी पुरानी कमी को बताना।
(4) पुराने विवादों को उठाना।
प्रयोग – मामूली विवाद होने पर भी कुछ लोग गड़े मुर्दे उखाड़ने लगते हैं।

गुदड़ी के लाल।
(1) गरीब के घर होनहार पैदा होना।
(2) अशिक्षित परिवार में उच्च शिक्षित हो जाना।
प्रयोग – स्व. लाल बहादुर शास्त्री जैसे गुदड़ी के लालों ने सारे संसार में भारत का मस्तक ऊंचा उठाया

गागर में सागर भरना।
(1) कम शब्दों में ज्यादा कहना।
(2) छोटी बात में बहुत कुछ कह जाना।
प्रयोग – महाकवि बिहारी ने अपनी ‘सतसई के दोहों में गागर में सागर भर दिया।

गनीमत हो जाना।
(1) ज्यादा नुकसान न होना।
(2) ज्यादा चोट न लगना।
प्रयोग – रेल दुर्घटना में चोट तो लगी परन्तु जान बच गयी, यह गनीमत हो गयी।

गोबर गणेश।
(1) बहुत ज्यादा सीधा होना।
(2) मूर्ख होना।
प्रयोग – सुदेश को किसी बात को तोते की तरह से कितनी ही बार रटाओ परन्तु वह गोबर गणेश ही साबित होता है।

ऊँट के महँ में जीरा होना ज्यादा खाने वाले को कम देना :
भीम के लिए 10 रोटियां ऊँट के महँ में जीरा के समान है

अधजल गगरी छलकत जाय।
(1) मूर्ख व्यक्ति बहुत ज्यादा ज्ञानी होने का दावा करता फिरता ।
(2) छोटा व्यक्ति बड़ीबड़ी बातें बनाता है।ह

अंधेरे में तीर चलाना।
(1) व्यर्थ ही इधरउधर हाथपैर फेंकना।
(2) सही राह पर न चलना।
हिन्दी - मुहावरे [ HINDI - IDIOMS ] - 03 हिन्दी - मुहावरे [ HINDI - IDIOMS ] - 03 Reviewed by rajyashikshasewa.blogspot.com on 9:18 PM Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.