राजनीति विज्ञान का अर्थ

Political science mean
Political science meanings

राजनीति विज्ञान का अर्थ

 राजनीति विज्ञान को राज्य और सरकार का अध्ययन माना जाता है राजनीति शब्द अंग्रेजी भाषा के पॉलिटिक्स (Politics) नामक शब्द का हिंदी रूपांतरण है पॉलिटिक्स शब्द 3 यूनानी सबको 'पोलीस' (polis)नगर राज्य, 'polity' (सरकार) तथा 'politeia'( संविधान ) से उद्भूत (उत्पन्न) है। इसप्रकार अपनी मूल उत्पत्ति की दृष्टि से राजनीति नगर-राज्यों एवं उनके व्याहारिक प्रशासन का अध्ययन है।
अब नगर-राज्यों का स्थान विशाल राष्ट्रीय-राज्यों ने ले लिया है, परंतु राजनीति विज्ञान का मूल अर्थ जैसा की तैसा है। अब भी मूलतः राजनीति विज्ञान को राज्य और सरकार का अध्ययन ही माना जाता है। राज्य अमूर्त है, सरकार उसको मूर्तता प्रदान करती है। राज्य की इच्छा को सरकार ही लागू करती है। रज्यएक जटिल विषय है । अर्थशास्त्री, मनोवैज्ञानिक , समाजशास्त्री और इतिहासविद अपने -अपने दृष्टिकोण से इसका अध्ययन करते है क्योंकि इसके अनेक आयाम है।
राजनीति विज्ञान मानव का राजनीतिक समुदाय या राज्य के सदस्य के रूप में करता है। राज्य और व्यक्ति के बीच मे अटूट संबंध है। इस शास्त्र के अंतर्गत उन समस्त सिद्धान्तों, धारणाओं, विचारों, व्यवहारों, संथाओं तथा विभिन्न राजनीतिक प्रणालियों के अध्ययन किया जाता है, जिसके आधार पर मानव का राजनीतिक जीवन संचालित तथा विकसित होता है। अतएव राजनीति शास्त्र का अभ्युदय तथा विकास तभी से होता आया है, जब से मनुष्य राजनीतिक समाज के रूप में संगठित हुआ है। अरस्तु ने राजनीति को समस्त शास्त्रों में श्रेष्ठ (master science) माना है।

राजनीति बनाम राजनीति विज्ञान- 

कभी-कभी 'राजनीति' और 'राजनीति विज्ञान' शब्दों का लगभग पर्यायवाची के रूप में प्रयोग भी राजनीति विज्ञान के अर्थ को दुरूह बना देता है। अनेक विद्वानों के अनुसार जहां राजनीति विज्ञान राज्य का उसके विभिन्न आयामों में अध्ययन करता है, वहीं राजनीति राजनीतिक व्यवस्था के व्यावहारिक कार्यकरण का अध्ययन करती है। राजनीति विज्ञान का संबंध राज्य और सरकार के मूलभूत सिद्धांतों के अध्ययन से है। राजनीति विज्ञान आज भी मूलतः राज्य का विज्ञान है, भले ही इसमें 'शक्ति' जैसे नवीन संदर्भ जुड़ गए हो। यह सामाजिक विज्ञान वह शाखा है जो राज्य के सिद्धांत, व्यवहार, सरकार और इसके कार्यकरण का अध्ययन करती है। जैसा कि गार्नर ने लिखा है "संक्षेप में राजनीति विज्ञान का आरंभ और अंत राज्य है। सामान्य रूप से इसकी मूलभूत समस्याओं में सम्मिलित है। सर्वप्रथम, राज्य की उत्पत्ति और प्रकृति का अन्वेषण; दूसरे, राजनीतिक संथाओं की प्रकृति , इतिहास और रूपों की जांच - पड़ताल; तथा तीसरे, जहां तक संभव होबिनसे राजनीतिक संवृद्धि और विकास के नियमों का निगमन...... ।" हाँ यह अवश्य वांछनीय है कि राजनीति विज्ञान को वृहत अर्थ में ही देखा जाए ताकि इसमे उन समूहों , संगठनों तथा संथाओं के राजनीतिक व्ययहार को शामिल किया जा सके जो सार्वजनिक नीतियों को प्रभावित करते है। इसलिए यह माना जाने लगा कि राजनीति विज्ञान राज्य और सरकार के साथ ही राजनीति प्रक्रिया का भी अध्ययन करता  है।
राजनीति विज्ञान का अर्थ राजनीति विज्ञान का अर्थ Reviewed by rajyashikshasewa.blogspot.com on 11:12 AM Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.