![]() |
| Hindi Muhavare |
हिन्दी मुहावरे
| इतमीनान की सांस लेना। |
| (1) कार्य पूर्ण होने पर शान्ति महसूस करना। |
| इज्जत पर आंच आना। |
| (1) अपमानित होने की स्थिति उत्पन्न हो जाना। |
| इज्जत मिट्टी में मिलाना। |
| (1) बेइज्जती करा देना। |
| (2) गलत कार्यों में फंस जाना। |
| इधर कुआ उधर खाई। |
| (1) हर तरफ परेशानी होना। |
| इन्सान की शक्ल में शैतान। |
| (1) ऊपर से भला प्रतीत होना अन्दर मैला रखना। |
| (2) दोस्ती का दम भरके धोखा देना। |
| इतना सा मुंह रह जाना। |
| (1) बहुत छोटा महसूस करना। |
| जल में रहकर मगरमच्छ से बैर। |
| (1) पास में रहकर खतरनाक व्यक्ति से दुश्मनी रखना। |
| जब तक सांस, तब तक आस |
| (1) आखिरी समय तक आशा न छोड़ना। |
| (2) अन्तिम समय तक प्रयासरत रहना। |
| हम प्याला हम निवाला। |
| (1) अत्याधिक घनिष्ठ होना। |
| (2) एक-दूसरे का राजदार होना। |
| हाथ में कटोरा आना। |
| (1) व्यापार समाप्त हो जाना। |
| (2) भारी हानि हो जाना। |
| घी के दिये जलाना। |
| (1) खुशियाँ मनाना। |
| प्रयोग – पड़ौसी व्यापारी को नुकसान होने पर प्रतिद्वन्दी दिये जल उठे। |
| घाव पर नमक छिड़कना। |
| (1) दुःखी को ज्यादा दुःखी करना। |
| प्रयोग – वरूण को जब व्यापार में भारी घाटा हो गया तो तरूण ने उसका
मजाक उड़ाकर उसके घाव पर नमक छिड़कने का काम किया |
| घोड़े बेचकर सोना। |
| (I) बिल्कुल निश्चित हो जाना। |
| (2) किसी तरह की चिन्ता न करना। |
| प्रयोग – ऊपर वाले के आशीर्वाद से तुम्हारा काम सही चल रहा है । तुम आराम से घोड़े बेचकर सोओ। |
| चोली-दामन का साथ। |
| (1) अत्याधिक घनिष्ठता होना। |
| (2) बहुत ज्यादा मधुर सम्बन्ध होना। |
| प्रयोग – दिनेश-महेश ने चोली-दामन का साथ निबाहते हुए छोटा-सा काम
शुरू करके इतनी प्रगति की कि आज वे जानेमाने व्यवसायी हैं। |
| चुल्लू भर पानी में डूबना। |
| (1) अपमानित होना। |
| (2) लज्जित होना। |
| प्रयोग – उसका छोटा भाई प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ तथा वह अनुत्तीर्ण । |
| यह उसके लिए चुल्लू भर पानी में डूब मरने की बात थी। |
| चिराग तले अन्धेरा। |
| (1) सुविधा प्रदान करने वाले को स्वयं सुविधा न मिलना। |
| प्रयोग – अच्छा पढाने वाले अध्यापक के बेटे का बार-बार फेल हो जाना, इसे कहते हैं चिराग तले अन्धेरा। |
| हद कर दी। |
| हवा में गाँठ लगाना। |
| (1) असम्भव कार्य को करने का दम भरना। |
| हराम का माल । |
| (1) दूसरे की सम्पत्ति हड़प लेना । |
| हाथ को हाथ सुझाई न देना। |
| (1) कुछ भी समझ में न आना। |
| हल्दी लगे न फिटकरी रंग चौखा। |
| (1) बिना लागत के बढ़िया कमाई होना । |
| हाथ-खड़े कर देना। |
| (1) असमर्थता जता देना। |
| (2) वक्त पर मदद से इन्कार कर देना। |
| हेराफेरी करना। |
| (1) चालाकी करना । |
| (2) इधर-उधर हाथ साफ करना। |
| छक्के छुड़ाना। |
| (1) खेल में भारी अन्तर से हराना। |
| (2) अपने से तगड़े पर विजय प्राप्त करना। |
| इलाज से बचाव अच्छा। |
| (1) किसी संकट में घिरने से पूर्व ही उससे बचने का प्रबन्ध करना। |
| इस हाथ दे उस हाथ ले। |
| (1) अपना कार्य तुरन्त पूर्ण करो। |
| इज्जत खाक में मिला देना। |
| (1) ऐसा कार्य करना जिससे सभी को अपमानित होना पड़े। |
| चार चाँद लगाना। |
| (1) किसी चीज को सुन्दर बनाना। |
| प्रयोग – लोकप्रिय तथा सभ्य व्यक्ति जिस कार्यक्रम में पहुँच जाते हैं वहाँ चार चाँद लग जाते हैं। |
| चोर की दाढ़ी में तिनका। |
| (1) गलत व्यक्ति का व्यवहार उसकी असलियत जाहिर कर देता। । |
| (2) चोर ऐसी गलती जरूर करता है जिससे उसका भेद खुल जाता है। |
| चिकना पड़ा। |
| (1) बेशर्म होना। |
| (2) किसी बात का प्रभाव न पड़ना। |
| (3) अपमान होने पर भी अपमानित महसूस न करना। |
हिन्दी व्याकरण- हिंदी मुहावरे
Reviewed by rajyashikshasewa.blogspot.com
on
10:57 PM
Rating:
Reviewed by rajyashikshasewa.blogspot.com
on
10:57 PM
Rating:

No comments:
Post a Comment