| (1) निम्न वाक्यों में से संयुक्त वाक्य कौन-सा है ? |
| (A)वह खाना खाकर सो गया |
| (B)उसने खाना खाया और सो गया |
| (C) गीता जिस घर में रहती है बहुत गंदा है |
| (D)रूपा चाहती है कि वह नौकरी करें |
| Answer- (B) |
| (2) निम्न वाक्यों में से मिश्र वाक्य कौन-सा है ? |
| (A) चोर को देखकर सिपाही पकड़ने दौड़ा |
| (B) नेताजी भाषण देकर चले गए |
| (C) सेठ जानता है कि नौकर ईमानदार है |
| (D)बिजली नहीं थी इसलिए अँधेरा था |
| Answer- (C) |
| (3) निम्नलिखित में से विराम चिह्न नहीं है ? |
| (A) अलप विराम |
| (B) पूर्ण विराम |
| (C) निर्देशक चिह्न |
| (D)अवतरण |
| Answer- (D) |
| (4) इनमें कौन-सा विराम चिह्न ऐसा है जो हिन्दी में अंग्रेजी भाषा
से नहीं लिया गया है ? |
| (A) , |
| (B) ; |
| (C) ? |
| (D)। |
| Answer- (D) |
| (5) वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए: |
| (A) राम के धनुष भंग करते ही |
| (B)दूसरे राजाओं के |
| (C)वक्ष पर साँप लोटने लगे। |
| (D)कोई त्रुटि नहीं |
| Answer- (C) कलेजे पर साँप लोटने लगे |
| (6) वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए: |
| (A) दीपावली पर कुछ लोग |
| (B)चमचमाती चाँदी के बर्तन |
| (C)खरीदने का लोभ संवरण न कर सके। |
| (D)कोई त्रुटि नहीं |
| Answer- (B) चाँदी के चमचमाते बर्तन |
| (7) निम्नलिखित में से वाक्य के शुद्ध रूप का चयन कीजिए- |
| (A) नेताओं का हित इसमें है कि लोग आपस में लड़ाते रहें। |
| (B) नेताओं का हित इसमें है कि लोग आपसी लड़ाई से दूर उलझे
रहें। |
| (C) नेताओं का हित इसमें है कि लोग आपस में लड़ते रहें। |
| (D) नेताओं का हित इसमें है कि लोग उनसे लड़ते रहें। |
| Answer- (C) |
| (8) वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए- |
| (A) प्रत्येक देशवासियों को |
| (B) देश की सेवा में |
| (C) तन, मन, धन अर्पण करना चाहिए। |
| (D)कोई त्रुटि नहीं |
| Answer- (A) प्रत्येक देशवासी को |
| (9) वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए- |
| (A) आतंकवाद शायद एक दिशाहीन |
| (B) उद्देश्यहीन अंधेरा है |
| (C) जो विश्व शांति एवं प्रगति को निगल रहा है। |
| (D)कोई त्रुटि नहीं |
| Answer- (A) आतंकवाद एक दिशाहीन |
| (10) वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए- |
| (A) तुम कक्षा में आते हो |
| (B) तो तुम्हारी पुस्तक |
| (C) साथ क्यों नहीं लाते ? |
| (D)कोई त्रुटि नहीं |
| Answer- (B) तो अपनी पुस्तक |
No comments:
Post a Comment