| (1) जाके पाँव न फटे बिवाई सो क्या जाने पीर पराई का अर्थ है- |
| (A) दयालु होना |
| (B) कठोर होना |
| (C) दूसरे के कष्ट को अनुभव करना |
| (D) जिसके ऊपर बीतती है वही जानता है |
| Answer- (D) |
| (2) जस दूल्हा तन बनी बराता का अर्थ है- |
| (A) संगठन से ही कार्य सिद्ध होता है |
| (B) सुन्दर वस्तु के साथ ही सुन्दर वस्तु का मेल होना |
| (C) सभी साथी एक ही जैसे |
| (D) बेढंगा होना , Answer-
(C) |
| (3) आडम्बर बहुत, किन्तु वास्तविकता कुछ नहीं के लिए सही लोकोक्ति
है- |
| (A) आँख का अंधा नाम नयनसुख |
| (B) ऊँची दुकान फीका पकवान |
| (C) ऊँट के मुँह में जीरा |
| (D) खोदा पहाड़ निकली चुहिया |
| Answer- (B) |
| (4) चोर-चोर..... भाई |
| (A) सगे |
| (B) चचेरे |
| (C) मौसेरे |
| (D) ममेरे |
| Answer- (C) |
| (5) पुचकारा कुत्ता सिर चढ़े का अर्थ है - |
| (A) पुचकारने पर कुत्ता भी प्यार दिखाता है |
| (B) ओछे लोग मुँह लगाने पर अनुचित लाभ उठाते है |
| (C) ओछे लोग ही इस जमाने में तरक्की कर सकते है |
| (D) नगण्य व्यक्ति को कभी अपमानित नहीं करना चाहिए |
| Answer- (B) |
| (6) कुम्हार अपना ही घड़ा सराहता है का अर्थ है- |
| (A)अपनी ही प्रशंसा करना |
| (B) अपनी बनाई हुई वस्तु सबको अच्छी लगती है |
| (C) किसी को बोलने नहीं देना |
| (D) दूसरों की वस्तु को तुच्छ समझना |
| Answer- (B) |
| (6) गए थे रोजा छुड़ाने, नमाज गले पड़ी का अर्थ है- |
| (A) मुश्किल में पड़ जाना |
| (B) कष्ट पहुँचना |
| (C) गरीब हो जाना |
| (D) उपकार करने के बदले स्वयं को दुःख भोगना पड़ा |
| Answer- (D) |
| (8) उधो का लेना न माधो को देना का अर्थ है - |
| (A) अपने काम से काम |
| (B) भक्ति भाव से दूर रहना |
| (C) हिसाब साफ रखना |
| (D) सबसे अलग रहना |
| Answer- (A) |
| (9) उपाय वही सफल और श्रेष्ठ है जिसका लोहा विरोधी को भी मानना पड़े
के लिए सही लोकोक्ति है- |
| (A) आधा तीतर आधा बटेर |
| (B) चमत्कार को नमस्कार |
| (C) जादू वही जो सिर चढ़कर बोले |
| (D) इनमें से कोई नहीं |
| Answer- (C) |
| (10) राम नाम जपना, पराया माल अपना का अर्थ है- |
| (A) दान करना |
| (B) सर्वज्ञ होना |
| (C) धोखे से धन जमा करना |
| (D) दूसरों से सहानुभूति रखना |
| Answer- (C) |
No comments:
Post a Comment