हिन्दी - मुहावरे [ HINDI - IDIOMS ] - 02

HINDI - IDIOMS
HINDI - IDIOMS 

मुहावरे 

अगिया बेताल होना।
(1) बिना बात गुस्सा होना।
(2) व्यर्थ मारपीट पर उतारु हो जाना।
प्रयोग – कुछ लोग अपनी कमियां या गलती सुनकर अगिया बेताल हो उठते हैं।

आँखें चार होना।
(1) किसी से प्रेम हो जाना।
(2) किसी से लगाव हो जाना।
अरूण तथा अंजू जिस समय आमने सामने पड़े तो उनकी आंखें चार हो गयीं तथा वे विवाह के मे बंध गये।

रफू चक्कर हो जाना।
गायब हो जाना।
प्रयोग – जब तक मुकेश का यह पता नहीं लगा कि वह अपराध की दुनिया से जुड़ा है तब तक वह शहनशाह बना घूमता रहा तथा जब उसकी पोल खुली तो वह रफू चक्कर हो गया।

कटी पतंग होना।
(1) जिसके कोई सिर पर न हो ।
(2) उददेश्यहीन होना।
प्रयोग – पति का साया उठ जाने से सुषमा कटी पतंग हो गयी ।

अन्धे के हाथ बटेर लगना।
(1) बैठेबिठाये किसी काम का बन जाना।
(2) बिना मेहनत के ही धन प्राप्त हो जाना।
गयीश – विकास हमेशा ठलुआ घूमता था, अचानक उसकी लाटरी निकल आयी परन्तु हमेशा अन्धे के हाथ  
बटेर नहीं लगती।

आंखों पर पर्दा पड़ना।
(1) किसी के झांसे में आ जाना।
(2) लालच में फंसकर नुकसान कर लेना।
प्रयोग – ऊँचे व्याज के लालच में फंसकर लोगों की आँखों पर ऐसा पर्दा पड़ा कि वे अपनी जीवनभर की कमाई डूबो बैठे।

आंखों का कांटा होना ।
(1) किसी से जलन होना ।
(2) किसी को पसन्द न करना।
प्रयोग – भ्रष्ट अफसरों का भण्डाफोड़ करने से दिनेश उनकी आँखों का काटा बन गया।
आँखों के आगे अंधेरा छाना।

भविष्य बर्बाद होता दिखाई देना ।
प्रयोग – महात्मा गाँधी की हत्या के बाद लोगों की आँखों के आगे अँधेरा छा गया था।

आंख दिखाना।
(1) भयभीत करना ।
(2) धमकी देना।
प्रयोग – सुरेश ने महेश से जब अपने रुपये लौटाने को कहा तो उसने आंखें दिखानी शुरू कर दीं।

आंखों में सुअर का बाल होना।
किसी का लिहाज न करना।
प्रयोग – रमेश के विषय में यह सभी जानते हैं कि उसकी आंखों में सुअर का बाल है

आंखें फटी रह जाना।
आश्चर्यचकित रह जाना।
प्रयोग – विशाल को पढ़ाई से मुंह चुराने वाला समझा जाता था परन्तु जब उसको हाईस्कूल में उच्चतम स्थान प्राप्त किया तो सभी की आंखें फटी रह गयीं।
आंखों में खटकना।


किसी के प्रति ईर्ष्या  रखना।
सुरेश ने उमेश के विवाद में दूसरे पक्ष का साथ दिया, तब से वह उमेश की आँखों में खटकता है।

इश्क का परवान न चढ़ना।
प्यार में सफलता न मिलना।
प्रयोग – शिवम तथा मंजू एकदूसरे से बेइन्ताह प्यार करते थे परन्तु उनके परिवार वालों के कारण उनका इश्क परवान न चढ़ सका।

कान में तेल डालना।
किसी की बात नहीं मानना।
प्रयोग – सुरेश भले ही कोई अच्छी सलाह दे, वह कान में तेल डालकर बैठ जाता है।

इस हाथ दे, उस हाथ ले।
हाथोंहाथ हिसाब बराबर करना।
रमेश व्यापार में न तो उधार लेता है और न ही देता है। उसका सिद्धान्त है, इस हाथ दे उस हाथ ले।

ईद का चाँद होना।
काफी दिन तक दिखाई न देना।
प्रयोग – सुधीर तो नौकरी लगते ही ईद का चाँद हो गया।

उड़द पर सफेदी के बराबर भी शर्म नहीं।
किसी की लिहाज न करना।
प्रयोग – नरेश की आँखों में तो उड़द पर सफेदी के बराबर भी शर्म नहीं

उठा-पटक करना।
किसी कार्य में व्यावधान उत्पन्न करना।
प्रयोग – हरीश की आदत हर मामले में उठापटक करने की है। ।

उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे।
स्वयं गलती करके दूसरों को डॉटना।
प्रयाग – ने सुरेश सामान हड़प लिया तथा कहन दिनेश का कुछ पर सुरेश

ऊँट के मुँह में जीरा।
जरूरत से बहुत कम होना।
प्रयोग – हमारे शहर की सफाई व्यवस्था के लिए जो आर्थिक सहायता सरकार द्वारा भेजी गयी वह ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुई।

आकाश-पाताल का अन्तर।
किसी चीज में बहुत ज्यादा अन्तर होना।
प्रयोग भारत को आजादी प्राप्त होने के समय की तथा वर्तमान समय – की प्रगति में आकाश-पाताल का अन्तर है।

आकाश से बातें करना।
बहुत बड़ीबड़ी बातें करना।
प्रयोग – अरुण ने थोड़े समय में ही इतनी प्रगति की है कि वह आकाश से बातें करता प्रतीत होता है।

आनन-फानन में ।
किसी कार्य को तुरन्त निपटाना।
srk के दर्घटना में घायल होने पर किसी राहगीर ने उसे आनन फानन में अस्पताल पहुँचा दिया जिससे उसकी जान बच गयी।

एक आंख से देखना।
सबसे एक-सा व्यवहार करना।
प्रयोग – सभ्य व्यक्ति किसी को छोटाबड़ा न मानकर सबको एक आँख से देखते हैं।

राई का पहाड़ बनाना।
(1) छोटी बात को बड़ी करना।
(2) किसी मामूली विवाद को बढ़ावा देना।
प्रयोग – रमेश ने सुरेश से अरूण के विषय में जरासी बात कही थी। सुरेश ने राई का पहाड़ में झगड़ा हो गया। 

एक अनार सौ बीमार।
कम चीज होने पर भी मांग ज्यादा होना ।
प्रयोग – किसी अच्छे ठेके को पाने के लिए बहुत-से ठेकेदार प्रयासरत् थे। एक अनार सौ बीमार, किसे ठेका दें किसे न दें।

एक और एक ग्यारह होना।
सभी का संगठित रहना।
प्रयोग – दिनेश-महेश पर जब बुरा वक्त पड़ा तो दोनों ने मिलकर उसका ऐसा मुकाबला हुए किया कि वे एक और एक ग्यारह साबित ।

योग देना।
काम में मदद करना।
प्रयोग – अच्छा पड़ौसी अपने पड़ौसी को योग देता है।

रस्सा कसी होना।
(1) खींचतान होना ।
(2) उठा-पटक होना।
प्रयोग – हरीश और महेश के एक जैसे व्यवसाय में लगे रहने के कारण। उनमें निरन्तर रस्सा कसी चलती रहती है।

अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारना।
(1) जानते हुए भी अपना काम खराब कर लेना।
(2) अपने ही काम में रुकावट पैदा कर लेना।
प्रयोग – अपने अच्छे चलते व्यवसाय के साथ दूसरा व्यवसाय जिसका अनुभव भी नहीं था में पैसा लगाकर अरूण ने अपने पैरों पर आप कुल्हाड़ी मार ली। उसके दोनों व्यवसाय चौपट हो गये।
हिन्दी - मुहावरे [ HINDI - IDIOMS ] - 02 हिन्दी - मुहावरे [ HINDI - IDIOMS  ] - 02 Reviewed by rajyashikshasewa.blogspot.com on 9:08 PM Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.