Results for वाक्य बोध

हिंदी व्याकरण - सामान्य प्रश्नोत्तरी 55

Hindi Grammer Gk
Hindi Grammer

हिंदी व्याकरण - सामान्य ज्ञान 

(1) आडम्बर बहुत, किन्तु वास्तविकता कुछ नहीं के लिए सही लोकोक्ति है-
(A)आँख का अंधा नाम नयनसुख 
(B) ऊँची दुकान फीका पकवान 
(C)ऊँट के मुँह में जीरा 
(D) खोदा पहाड़ निकली चुहिया 
Answer- (B)
(2) चोर-चोर..... भाई
(A)सगे 
(B) चचेरे 
(C)मौसेरे 
(D) ममेरे 
Answer- (C)
(3) पुचकारा कुत्ता सिर चढ़े का अर्थ है -
(A)पुचकारने पर कुत्ता भी प्यार दिखाता है 
(B) ओछे लोग मुँह लगाने पर अनुचित लाभ उठाते है 
(C)ओछे लोग ही इस जमाने में तरक्की कर सकते है 
(D) नगण्य व्यक्ति को कभी अपमानित नहीं करना चाहिए 
Answer- (B)
(4) कुम्हार अपना ही घड़ा सराहता है का अर्थ है-
(A)अपनी ही प्रशंसा करना 
(B) अपनी बनाई हुई वस्तु सबको अच्छी लगती है 
(C)किसी को बोलने नहीं देना 
(D) दूसरों की वस्तु को तुच्छ समझना 
Answer- (B)
(5) गए थे रोजा छुड़ाने, नमाज गले पड़ी का अर्थ है-
(A)मुश्किल में पड़ जाना 
(B) कष्ट पहुँचना 
(C)गरीब हो जाना 
(D)उपकार करने के बदले स्वयं को दुःख भोगना पड़ा 
Answer- (D)
(6) उधो का लेना न माधो को देना का अर्थ है -
(A)अपने काम से काम 
(B) भक्ति भाव से दूर रहना 
(C)हिसाब साफ रखना 
(D)सबसे अलग रहना 
Answer- (A)
(7) उपाय वही सफल और श्रेष्ठ है जिसका लोहा विरोधी को भी मानना पड़े के लिए सही लोकोक्ति है-
(A)आधा तीतर आधा बटेर 
(B) चमत्कार को नमस्कार 
(C)जादू वही जो सिर चढ़कर बोले 
(D)इनमें से कोई नहीं 
Answer- (C)
(8) राम नाम जपना, पराया माल अपना का अर्थ है-
(A)दान करना 
(B)सर्वज्ञ होना 
(C)धोखे से धन जमा करना 
(D)दूसरों से सहानुभूति रखना 
Answer- (C)
(9) तन पर नहीं लत्ता पान खाए अलबत्ता का अर्थ है-
(A)बहुत गरीब होना 
(B)झूठा दिखावा करना 
(C)एक साथ दो लाभ होना 
(D)बुरी आदत का शिकार 
Answer- (B)
(10) गुरु गुड़ चेला चीनी का अर्थ है-
(A)गुरु हमेशा सर्वोपरि होता है 
(B)गुरु से चेले का आगे बढ़ जाना 
(C)चेले द्वारा महान कार्य करना 
(D)गुरु के कथनानुसार कार्य करना 
Answer- (B)
हिंदी व्याकरण - सामान्य प्रश्नोत्तरी 55 हिंदी व्याकरण - सामान्य प्रश्नोत्तरी 55 Reviewed by rajyashikshasewa.blogspot.com on 9:40 PM Rating: 5

हिंदी व्याकरण - सामान्य प्रश्नोत्तरी 54

Hindi Grammer GK
Hindi Grammer

हिंदी व्याकरण - सामान्य ज्ञान 

(1) तालु में जीभ न लगना का अर्थ है-
(A)भूख से तड़पना 
(B)प्यास से परेशान होना 
(C)चुप न रहना 
(D) स्वाद न मिलना 
Answer-(C)
(2) ठन ठन गोपाल का अर्थ है-
(A)कंगाल 
(B) बेकार 
(C)धनवान 
(D) समय आने पर मुकर जाना 
Answer-(A)
(3) खून पानी होना का अर्थ है-
(A)पानी का खून में प्रवेश करना 
(B) कोई असर न होना 
(C)भाई का खून करना 
(D) पानी पीते ही खून की उल्टी करना 
Answer-(B)
(4) माथा ठनकना का अर्थ है-
(A)भयभीत हो जाना 
(B) हिम्मत आ जाना 
(C)क्रोध आना 
(D) अनिष्ट की आशंका होना 
Answer-(D)
(5) 'थाली का बैंगन' से क्या अभिप्राय है ?
(A)सिद्धान्तहीन व्यक्ति 
(B) गोल मटोल 
(C) अधिक चिकना 
(D) चौड़ा होना 
Answer-(A)
(6) 'उड़ती चिड़ियों के पंख गिनना' का अर्थ है-
(A)होशियार होना 
(B) अनुभव होना 
(C) मतलबी होना 
(D) मूर्ख होना 
Answer-(B)
(7) माँगे भीख पूछे गाँव की जमा का अर्थ है-
(A)अपनी असलियत भूलकर बात करना 
(B) भीख माँगकर गुजारा करना 
(C) ग्राम समाज की भलाई करना 
(D) इनमें से कोई नहीं 
Answer-(A)
(8) कोई इर घाट तो कोई बीर घाट का अर्थ है-
(A)बार-बार कथन बदलना 
(B) ताल-मेल न होना 
(C)तितर-बितर होना 
(D) बहुत चालाक होना 
Answer- (B)
(9) जाके पाँव न फटे बिवाई सो क्या जाने पीर पराई का अर्थ है-
(A)दयालु होना 
(B) कठोर होना 
(C)दूसरे के कष्ट को अनुभव करना 
(D) जिसके ऊपर बीतती है वही जानता है 
Answer- (D)
(10) जस दूल्हा तन बनी बराता का अर्थ है-
(A)संगठन से ही कार्य सिद्ध होता है 
(B) सुन्दर वस्तु के साथ ही सुन्दर वस्तु का मेल होना 
(C)सभी साथी एक ही जैसे 
(D) बेढंगा होना
 Answer- (C)
हिंदी व्याकरण - सामान्य प्रश्नोत्तरी 54 हिंदी व्याकरण - सामान्य प्रश्नोत्तरी 54 Reviewed by rajyashikshasewa.blogspot.com on 9:35 PM Rating: 5

हिंदी व्याकरण - सामान्य प्रश्नोत्तरी 53

Hindi Grammer

हिंदी व्याकरण - सामान्य ज्ञान 

(1) समुद्र मंथन करना का अर्थ है-
(A)घोर तप करना 
(B)दृढ प्रतिज्ञा करना 
(C)उद्देश्य को प्राप्त करना 
(D) कठोर परिश्रम करना 
Answer- (D)
(2)विरोध करना के लिए सही मुहावरा है-
(A)सिर कटाना 
(B)सिर चढ़ाना 
(C)सिर झुकाना 
(D) सिर उठाना 
Answer- (D)
(3) नाश कर देना के लिए सही मुहावरा है-
(A)पानी में आग लगाना 
(B)पानी-पानी होना 
(C)पानी फेर देना 
(D) पानी भरना 
Answer- (C)
(4) मालूम होता है तुम्हारे यहाँ रहने का संयोग समाप्त हो गया है। रेखांकित वाक्यांश के लिए सही मुहावरा है-
(A)नाता टूट जाना 
(B)डेरा उठ जाना 
(C)अन्न जल उठ जाना 
(D) हाथी तंग होना 
Answer- (C)
(5) भ्रष्ट नेताओं के कारण कांग्रेस चुनाव हार गयी। रेखांकित वाक्यांश के लिए सही मुहावरा है-
(A) अन्तर पट खुलना 
(B)लुटिया डूब जाना 
(C)अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना 
(D) भूत भगाना 
Answer- (B)
(6) तोते की तरह आँखें फेरना का अर्थ है-
(A) पुराने संबंधों को एकदम भुला देना 
(B)किसी रोग से बुरी तरह ग्रस्त होना 
(C)दोस्त के साथ विश्वासघात करना 
(D) बिना सोचे-समझे निर्णय लेना 
Answer- (A)
(7) ढपोर शंख का अर्थ है-
(A) सब संबंध छोड़ देना 
(B)काँपने लगना 
(C)विख्यात होना 
(D) बेवकूफ 
Answer- (D)
(8) दिल पक जाना का अर्थ है-
(A) अच्छा लगना 
(B)प्रेम न होना 
(C) अत्यन्त पीड़ित होना 
(D) कष्ट पहुँचना 
Answer-(C)
(9) आधा तीतर आधा बटेर का अर्थ है-
(A) उचित सामंजस्य का अभाव 
(B)छोटा-बड़ा होना 
(C) रंग बिरंग होना 
(D) बेमेल तथा बेढंगा होना
Answer- (D)
(10) पुत्र की हरकतों से तंग आकर पिता ने उसे .....।
रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त मुहावरे का चयन कीजिए।
(A)कहीं का न रखा 
(B)ठिकाने लगा दिया 
(C)तिलांजलि दे दी 
(D) घर से निकाल दिया 
Answer-(C)
हिंदी व्याकरण - सामान्य प्रश्नोत्तरी 53 हिंदी व्याकरण - सामान्य प्रश्नोत्तरी 53 Reviewed by rajyashikshasewa.blogspot.com on 9:29 PM Rating: 5

हिंदी व्याकरण - सामान्य प्रश्नोत्तरी 51

Hindi Grammer gk
हिंदी व्याकरण

हिंदी व्याकरण - सामान्य ज्ञान 

(1) निम्न वाक्यों में से संयुक्त वाक्य कौन-सा है ?
(A)वह खाना खाकर सो गया 
(B)उसने खाना खाया और सो गया 
(C) गीता जिस घर में रहती है बहुत गंदा है 
(D)रूपा चाहती है कि वह नौकरी करें 
Answer- (B)
(2) निम्न वाक्यों में से मिश्र वाक्य कौन-सा है ?
(A) चोर को देखकर सिपाही पकड़ने दौड़ा 
(B) नेताजी भाषण देकर चले गए 
(C) सेठ जानता है कि नौकर ईमानदार है 
(D)बिजली नहीं थी इसलिए अँधेरा था 
Answer- (C)
(3) निम्नलिखित में से विराम चिह्न नहीं है ?
(A) अलप विराम 
(B) पूर्ण विराम 
(C) निर्देशक चिह्न 
(D)अवतरण 
Answer- (D)
(4) इनमें कौन-सा विराम चिह्न ऐसा है जो हिन्दी में अंग्रेजी भाषा से नहीं लिया गया है ?
(A) , 
(B) ; 
(C) ?
(D)।
Answer- (D)
(5) वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए:
(A) राम के धनुष भंग करते ही 
(B)दूसरे राजाओं के 
(C)वक्ष पर साँप लोटने लगे। 
(D)कोई त्रुटि नहीं 
Answer- (C) कलेजे पर साँप लोटने लगे
(6) वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए:
(A) दीपावली पर कुछ लोग 
(B)चमचमाती चाँदी के बर्तन 
(C)खरीदने का लोभ संवरण न कर सके। 
(D)कोई त्रुटि नहीं 
Answer- (B) चाँदी के चमचमाते बर्तन
(7) निम्नलिखित में से वाक्य के शुद्ध रूप का चयन कीजिए-
(A) नेताओं का हित इसमें है कि लोग आपस में लड़ाते रहें। 
(B) नेताओं का हित इसमें है कि लोग आपसी लड़ाई से दूर उलझे रहें। 
(C) नेताओं का हित इसमें है कि लोग आपस में लड़ते रहें। 
(D) नेताओं का हित इसमें है कि लोग उनसे लड़ते रहें। 
Answer- (C)
(8) वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए-
(A) प्रत्येक देशवासियों को
(B) देश की सेवा में 
(C) तन, मन, धन अर्पण करना चाहिए। 
(D)कोई त्रुटि नहीं 
Answer- (A) प्रत्येक देशवासी को
(9) वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए-
(A) आतंकवाद शायद एक दिशाहीन 
(B) उद्देश्यहीन अंधेरा है 
(C) जो विश्व शांति एवं प्रगति को निगल रहा है। 
(D)कोई त्रुटि नहीं 
Answer- (A) आतंकवाद एक दिशाहीन
(10) वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए-
(A) तुम कक्षा में आते हो 
(B) तो तुम्हारी पुस्तक 
(C) साथ क्यों नहीं लाते ?
(D)कोई त्रुटि नहीं 
Answer- (B) तो अपनी पुस्तक
हिंदी व्याकरण - सामान्य प्रश्नोत्तरी 51 हिंदी व्याकरण - सामान्य प्रश्नोत्तरी 51 Reviewed by rajyashikshasewa.blogspot.com on 9:18 PM Rating: 5

हिंदी व्याकरण - सामान्य प्रश्नोत्तरी 50

Hindi Grammmer GK
हिन्दी  व्याकरण 

हिन्दी  व्याकरण - सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी 

(1) निम्नलिखित में से किस वाक्य में अकर्मक क्रिया है ?
(A)गेहूँ पिस रहा है 
(B)मैं बालक को जगवाता हूँ। 
(C) मदन गोपाल को हँसा रहा है 
(D)राम पत्र लिखता है 
Answer- (A)
(2) 'वह अपनी कक्षा का सर्वाधिक प्रतिभाशाली छात्र है'। 
इस वाक्य का बिना अर्थ बदले निम्नलिखित में कौन-सा नकारात्मक वाक्य उपयुक्त होगा।
(A)वह अपनी कक्षा का सर्वाधिक प्रतिभाशाली छात्र नहीं है 
(B)उसके सम्मान उसकी कक्षा में कोई प्रतिभाशाली छात्र नहीं है 
(C) प्रतिभा में वह अपनी कक्षा के किसी छात्र से कम नहीं है 
(D)अपनी कक्षा के प्रतिभाशाली छात्रों में उसकी गिनती नहीं होती 
Answer- (B)
(3) निम्नलिखित मिश्र वाक्यों में से कौन-सा विशेषण उपवाक्य है ?
(A)मैं कहता हूँ कि तुम भोपाल जाओ 
(B)लखनऊ, जो उत्तर प्रदेश की राजधानी है, एक ऐतिहासिक नगर है 
(C) जब मैं स्टेशन पहुँचा, तभी ट्रेन आयी 
(D)मैं चाहता हूँ कि आप यही रहें 
Answer- (B)
(4) उसने कहा कि मैं घर जाऊँगा।
(A)सरल वाक्य 
(B)संयुक्त वाक्य 
(C) मिश्र वाक्य 
(D)प्रश्नवाचक वाक्य 
Answer- (C)
(5) निम्नलिखित में से कौन-सा अल्प विराम चिह्न है ?
(A)(.)
(B)(;) 
(C) (,) 
(D)(।)
Answer- (C)
(6) निम्नलिखित में से कौन-सा अर्द्ध विराम चिह्न है ?
(A)(.)
(B)(;) 
(C) (,) 
(D)(।)
Answer- (B)
(7) अरे ! उसने तो कमाल कर दिया।
(A)निषेधवाचक 
(B)प्रश्नवाचक 
(C) विस्मयबोधक 
(D)इच्छावाचक 
Answer- (C)
(8) ''राम घर गया। उसने माँ को देखा।'' का संयुक्त वाक्य बनेगा।
(A)राम ने घर जाकर माँ को देखा 
(B) राम घर गया और उसने माँ को देखा 
(C) राम घर गया अतः उसने माँ को देखा 
(D)इनमें से कोई नहीं 
Answer- (B)
(9) वह कौन-सा व्यक्ति है जिसने जवाहर लाल नेहरू का नाम न सुना हो।
(A)सरल वाक्य 
(B) संयुक्त वाक्य 
(C) मिश्र वाक्य 
(D)इनमें से कोई नहीं 
Answer- (C)
(10) वाक्य के घटक होते है-
(A)उद्देश्य और विधेय 
(B) कर्त्ता और क्रिया 
(C) कर्म और क्रिया 
(D)कर्म और विशेषण 
Answer- (A)
हिंदी व्याकरण - सामान्य प्रश्नोत्तरी 50 हिंदी व्याकरण - सामान्य प्रश्नोत्तरी 50 Reviewed by rajyashikshasewa.blogspot.com on 9:06 PM Rating: 5

हिन्दी व्याकरण- हिंदी मुहावरे

Hindi Muhavare
Hindi Muhavare

हिन्दी  मुहावरे 


 इतमीनान की सांस लेना।
(1) कार्य पूर्ण होने पर शान्ति महसूस करना।
 इज्जत पर आंच आना।
(1) अपमानित होने की स्थिति उत्पन्न हो जाना।
इज्जत मिट्टी में मिलाना।
(1) बेइज्जती करा देना।
(2) गलत कार्यों में फंस जाना।
इधर कुआ उधर खाई।
(1) हर तरफ परेशानी होना।
 इन्सान की शक्ल में शैतान।
(1) ऊपर से भला प्रतीत होना अन्दर मैला रखना।
(2) दोस्ती का दम भरके धोखा देना।
इतना सा मुंह रह जाना।
(1) बहुत छोटा महसूस करना।
जल में रहकर मगरमच्छ से बैर।
(1) पास में रहकर खतरनाक व्यक्ति से दुश्मनी रखना।
 जब तक सांस, तब तक आस
(1) आखिरी समय तक आशा न छोड़ना।
(2) अन्तिम समय तक प्रयासरत रहना।
हम प्याला हम निवाला।
(1) अत्याधिक घनिष्ठ होना।
(2) एक-दूसरे का राजदार होना।

हाथ में कटोरा आना।
(1) व्यापार समाप्त हो जाना।
(2) भारी हानि हो जाना।
घी के दिये जलाना।
(1) खुशियाँ मनाना।
प्रयोग – पड़ौसी व्यापारी को नुकसान होने पर प्रतिद्वन्दी दिये जल उठे।
 घाव पर नमक छिड़कना।
(1) दुःखी को ज्यादा दुःखी करना।
प्रयोग – वरूण को जब व्यापार में भारी घाटा हो गया तो तरूण ने उसका मजाक उड़ाकर उसके घाव पर 
            नमक छिड़कने का काम किया
 घोड़े बेचकर सोना।
(I) बिल्कुल निश्चित हो जाना।
(2) किसी तरह की चिन्ता न करना।
प्रयोग – ऊपर वाले के आशीर्वाद से तुम्हारा काम सही चल रहा है । तुम आराम से घोड़े बेचकर सोओ।
चोली-दामन का साथ।
(1) अत्याधिक घनिष्ठता होना।
(2) बहुत ज्यादा मधुर सम्बन्ध होना।
प्रयोग – दिनेश-महेश ने चोली-दामन का साथ निबाहते हुए छोटा-सा काम शुरू करके इतनी प्रगति की कि
           आज वे जानेमाने व्यवसायी हैं।
चुल्लू भर पानी में डूबना।
(1) अपमानित होना।
(2) लज्जित होना।
प्रयोग – उसका छोटा भाई प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ तथा वह अनुत्तीर्ण ।
            यह उसके लिए चुल्लू भर पानी में डूब मरने की बात थी। 
 चिराग तले अन्धेरा।
(1) सुविधा प्रदान करने वाले को स्वयं सुविधा न मिलना।
प्रयोग – अच्छा पढाने वाले अध्यापक के बेटे का बार-बार फेल हो जाना, इसे कहते हैं चिराग तले अन्धेरा।
             हद कर दी।

 हवा में गाँठ लगाना।
(1) असम्भव कार्य को करने का दम भरना।
हराम का माल ।
(1) दूसरे की सम्पत्ति हड़प लेना ।
हाथ को हाथ सुझाई न देना।
(1) कुछ भी समझ में न आना।
हल्दी लगे न फिटकरी रंग चौखा।
(1) बिना लागत के बढ़िया कमाई होना ।
हाथ-खड़े कर देना।
(1) असमर्थता जता देना।
(2) वक्त पर मदद से इन्कार कर देना।
हेराफेरी करना।
(1) चालाकी करना ।
(2) इधर-उधर हाथ साफ करना।
छक्के छुड़ाना।
(1) खेल में भारी अन्तर से हराना।
(2) अपने से तगड़े पर विजय प्राप्त करना।
इलाज से बचाव अच्छा।
(1) किसी संकट में घिरने से पूर्व ही उससे बचने का प्रबन्ध करना।
 इस हाथ दे उस हाथ ले।
(1) अपना कार्य तुरन्त पूर्ण करो।
 इज्जत खाक में मिला देना।
(1) ऐसा कार्य करना जिससे सभी को अपमानित होना पड़े।
चार चाँद लगाना।
(1) किसी चीज को सुन्दर बनाना।
प्रयोग – लोकप्रिय तथा सभ्य व्यक्ति जिस कार्यक्रम में पहुँच जाते हैं वहाँ चार चाँद लग जाते हैं।
चोर की दाढ़ी में तिनका।
(1) गलत व्यक्ति का व्यवहार उसकी असलियत जाहिर कर देता। ।
(2) चोर ऐसी गलती जरूर करता है जिससे उसका भेद खुल जाता है।
चिकना पड़ा।
(1) बेशर्म होना।
(2) किसी बात का प्रभाव न पड़ना।
(3) अपमान होने पर भी अपमानित महसूस न करना।
हिन्दी व्याकरण- हिंदी मुहावरे हिन्दी व्याकरण- हिंदी मुहावरे Reviewed by rajyashikshasewa.blogspot.com on 10:57 PM Rating: 5

हिंदी व्याकरण - सामान्य प्रश्नोत्तरी 49

हिन्दी व्याकरण - सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
हिंदी व्याकरण 

हिन्दी व्याकरण - सामान्य ज्ञान 

(1) उससे अब अकेले नहीं रहा जाता है।
(A)कर्तृवाच्य 
(B)कर्मवाच्य 
(C) भाववाच्य 
(D)इनमें से कोई नहीं 
Answer- (C)
(2) वहाँ जाओ।
(A)निषेधवाचक 
(B)अनुरोधवाचक 
(C) आज्ञावाचक 
(D)प्रश्नवाचक 
Answer- (C)
(3) जब तक वह घर पहुँचा तब तक उसके पिता जा चुके थे।
(A)सरल वाक्य 
(B)संयुक्त वाक्य 
(C) मिश्र वाक्य 
(D)इनमें से कोई नहीं 
Answer- (C)
(4) मोहन नहीं आने वाला है।
(A)बलदायक 
(B)संदेहवाचक 
(C) स्वीकारात्मक 
(D)नकारार्थक 
Answer- (D)
(5) किस वाक्य में क्रिया का भाववाच्य प्रयोग है ?
(A)लड़कियों ने माँ को देखा 
(B)उससे फल नहीं खाये गये 
(C) घोड़ा हिनहिनाता है 
(D)यह काम तुमसे ही संभव है 
Answer- (B)
(6) निम्न में से भाववाच्य वाक्य का चयन कीजिए-
(A)सीता कपड़ा सीती है 
(B)यहाँ बैठा नहीं जाता 
(C) कपड़ा सिया जाता है 
(D)मेरे द्वारा पुस्तक पढ़ी गई 
Answer- (B)
(7 ) निम्न में से कर्तृवाच्य वाक्य का चयन कीजिए-
(A)मोहन पुस्तक पढ़ता है 
(B)आपके द्वारा मालूम हुआ 
(C) नींद नहीं आती 
(D)पुस्तक पढ़ी गई 
Answer- (A)
(8 ) निम्न में से सरल वाक्य का चयन कीजिए-
(A)उसने कहा कि कार्यालय बंद हो गया 
(B)सुबह हुई और वह आ गया 
(C) राहुल धीरे-धीरे लिखता है 
(D)जो बड़े है, उन्हें सम्मान दो 
Answer- (C)
(9 ) निम्न में से मिश्र वाक्य का चयन कीजिए-
(A)रोहन आम खा रहा है 
(B)वह पंडित है, किन्तु हठी है 
(C) आकाश में बादल गरजता है 
(D)वह कौन-सा व्यक्ति है, जिसने महात्मा गाँधी का नाम न सुना हो 
Answer- (D)
(10) निम्न में से मिश्र वाक्य का चयन कीजिए-
(A)रोहन आम खा रहा है 
(B)वह पंडित है, किन्तु हठी है 
(C) आकाश में बादल गरजता है 
(D)वह कौन-सा व्यक्ति है, जिसने महात्मा गाँधी का नाम न सुना हो 
Answer- (D)
हिंदी व्याकरण - सामान्य प्रश्नोत्तरी 49 हिंदी व्याकरण - सामान्य प्रश्नोत्तरी 49 Reviewed by rajyashikshasewa.blogspot.com on 9:33 PM Rating: 5
Powered by Blogger.