वाक्यांश अ

| वाक्यांश या शब्द-समूह | शब्द |
|---|---|
| जो नेत्रों से दिखाई न दे | अगोचर |
| जो इन्द्रियों से परे हो | अगोचर |
| समाचार पत्र का मुख्य लेख | अग्रलेख |
| जिसकी कल्पना न की जा सके | अकल्पनीय |
| जो कहा न जा सके | अकथनीय |
| आगे का विचार करने वाला | अग्रसोची |
| जो सबके आगे रहता हो | अग्रणी |
| जिसका ज्ञान इन्द्रियों के द्वारा न हो | अगोचर |
| जो ख़ाली न जाये | अचूक |
| जो अपने स्थान या स्थिति से अलग न किया जा सके | अच्युत |
| जिसकी चिंता नहीं हो सकती | अचिंत्य |
| हाथी को हाँकने वाला लोहे का हुक | अंकुश |
| जो खाया न जा सके | अखाद्य |
| जिसका जन्म पहले हुआ हो | अग्रज |
| जो छूने योग्य न हो | अछूत |
| जो छुआ न गया हो | अछूता |
| जो बूढ़ा ना हो | अजर |
| जिसका कोई शत्रु उत्पत्र न हुआ हो | अजातशत्रु |
| जिसे जीता न जा सके | अजेय |
| जो जाना ना गया हो | अज्ञात |
| जो कुछ नहीं जानता हो | अज्ञानी |
| जिसके कुल का पता ज्ञात न हो | अज्ञातकुल |
| जिस हँसी से अट्टालिका तक हिल जाये | अट्टहास |
| जो अपनी बात से न टले | अटल |
| न टूटने वाला | अटूट |
| जो अपनी जगह से न डिगे | अडिग |
| आढ़त का व्यापार करने वाला | आढ़तिया |
| पदार्थ का सबसे छोटा इन्द्रिय-ग्राह्य विभाग या मात्रा | अणु |
| सीमा का अनुचित उल्लंघन | अतिक्रमण |
| जिसके आने की तिथि ज्ञात न हो | अतिथि |
| किसी कथा के अंतर्गत आने वाली दूसरी कथा | अंत:कथा |
| जो सबके मन की जानता हो | अन्तर्यामी |
| आवश्यकता से अधिक वर्षा | अतिवृष्टि |
| किसी बात या कथन को बढ़ा-चढ़ा कर कहना | अतिशयोक्ति |
| जो बीत गया है | अतीत |
| इन्द्रियों की पहुँच से बाहर | अतींद्रिय |
| जिसकी तुलना न की जा सके | अतुलनीय |
| जो दबाया न जा सके | अदम्य |
| जो देखा न जा सके | अदृश्य |
| जिसके समान दूसरा न हो | अद्वितीय |
| जो देखने योग्य न हो | अदर्शनीय |
| जो पहले ना देखा गया हो | अदृष्टपूर्व |
| धर्म या शास्त्र के विरुद्ध कार्य | अधर्म |
| अधिकार या कब्ज़े में आया हुआ | अधिकृत |
| सर्वाधिकार सम्पन्न शासक या अधिकारी | अधिनायक |
| विधानमंडल द्वारा परित या स्वीकृत नियम | अधिनियम |
| कर या शुल्क का वह अंश जो किसी कारणवश अधिक से अधिक लिया जाता है | अधिभार |
| वह पत्र, जिसमें किसी को कोई काम करने का अधिकार दिया जाये | अधिपत्र |
| किसी पक्ष का समर्थन करने वाला | अधिवक्ता |
| वास्तविक मूल्य से अधिक लिया जाने वाला शुल्क | अधिशुल्क |
| सरकार द्वारा प्रकाशित या सरकारी बजट में छपी सूचना | अधिसूचना |
| किसी कार्यालय या विभाग का वह अधिकारी जो अपने अधीन कार्य करने वाले कर्मचारियों की निगरानी रखे | अधीक्षक |
| किसी सभा, संस्था का प्रधान | अध्यक्ष |
| नीचे की ओर मुख किये हुए | अधोमुख |
| राज्य के अधिपति द्वारा जारी किया गया वह अधिकारिक आदेश जो किसी विशेष समय तक ही लागू हो | अध्यादेश |
| वह स्त्री जिसका पति दूसरा विवाह कर ले | अध्गूढ़ा |
| अन्य से सम्बंध न रखने वाला | अनन्य |
| जिसका कोई दूसरा उपाय न हो | अनन्योपाय |
| जिसका स्वामी न हो | अनाथ |
| जिसका आदर न किया गया हो | अनादृत |
| दूसरों के गुणों में दोष दूँढने की वृति का न होना | अनसूया |
| जिसका वचन द्वारा वर्णन न किया जा सके | अनिवर्चनीय |
| जिसका निवारण न किया जा सके | अनिवार्य |
| बिना पलक गिराये हुए | अनिमेष |
| जिसका उच्चारण न किया जा सके | अनुच्चरित |
| जो परीक्षा में उत्तीर्ण न हुआ हो | अनुत्तीर्ण |
| किसी कार्य के लिए दी जाने वाली सहायता | अनुदान |
| जिसकी उपमा न दी जा सके | अनुपम |
| जिसका अनुभव किया गया हो | अनुभूत |
| किसी मत या प्रस्ताव का समर्थन करने की क्रिया | अनुमोदन |
| किसी व्यक्ति या सिद्धांत का समर्थन करने वाला | अनुयायी |
| एक भाषा की लिखी हुई बात को दूसरी भाषा में लिखना या कहना | अनुवाद |
| परम्परा से चली आई हुई बात, उक्ति या कला | अनुश्रुति |
| जिसका मन किसी दूसरी ओर हो | अन्यमनस्यक/अनमना |
| जिसका कोई निश्चित घर न हो | अनिकेत |
| नीचे की ओर लाना या खींचना | अपकर्ष |
| जो पहले पढ़ा न गया हो | अपठित |
| दोपहर के बाद का समय | अपराह्न |
| शरीर के लिए जितना धन आवश्यक हो उससे अधिक न लेना | अपरिग्रह |
| जो मापा न जा सके | अपरिमेय |
| जिसके बिना कार्य न चल सके | अपरिहार्य |
| जो आँखों के सामने न हो | अप्रत्यक्ष/परोक्ष |
| जिसके पार न देखा जा सके | अपारदर्शक/अपारदर्शी |
| जो पूरा या भरा हुआ न हो | अपूर्ण |
| जिसकी अपेक्षा (उम्मीद) हो | अपेक्षित |
| अभिनय करने वाला पुरुष | अभिनेता |
| अभिनय करने वाली स्त्री | अभिनेत्री |
| जो किसी की ओर मुँह किये हुए हो | अभिमुख |
| जिस पर अभियोग लगाया गया हो | अभियुक्त |
| जिसका जन्म उच्च कुल में हुआ हो | अभिजात |
| किसी कार्य को बार-बार करना | अभ्यास |
| भली प्रकार से सीखा हुआ | अभ्यस्त |
| किसी वस्तु का भीतरी भाग | अभ्यन्तर |
| किसी वस्तु को प्राप्त करने की तीव्र इच्छा | अभीप्सा |
| जो कभी मृत्यु को प्राप्त न हो | अमर |
| जो काव्य, संगीत आदि का रस न ले | अरसिक |
| द्वार या आँगन के फर्श पर रंगों से चित्र बनाने या चौक पूरने की कला | अल्पना |
| जो अल्प (कम) जानता हो | अल्पज्ञ |
| जो इस लोक का न हो | अलौकिक |
| जो कम बोलता हो | अल्पभाषी |
| शरीर का कोई भाग | अवयव |
| जिस पर विचार न किया गया हो | अविचारित |
| सरकार द्वारा दूसरे देश की तुलना में अपने देश की मुद्रा का मूल्य कम कर देना | अवमूल्यन |
| बिना वेतन के कार्य करने वाला | अवैतनिक |
| जो साधा (ठीक किया) न जा सके | असाध्य |
| जो शोक करने योग्य नहीं है | अशोक्य |
| जो स्त्री (ऐसी पर्दानशीन है कि) सूर्य को भी न देख सके | असूर्यम्पश्या |
| जिसका विभाजन न किया जा सके | अविभाजित |
| अच्छा-बुरा समझने की शक्ति का अभाव | अविवेक |
| जो विधान या नियम के विरुद्ध हो | असंवैधानिक |
| जिसमें शक्ति नहीं है | अशक्त |
| न हो सकने वाला | अशक्य/असंभव |
| गुरु के समीप रहने वाला विद्यार्थी | अंतेवासी |
| जिसका जन्म छोटी (अंत्य) जाति में हुआ हो | अंत्यज |
| जिसका जन्म अनु (पीछे) हुआ हो | अनुज |
| जो पहले कभी भी न हुआ हो | अभूतपूर्व |
| जो बीत चुका है | अतीत |
| जिसकी गहराई की थाह न लग सके | अथाह |
| जो सदा से चलता आ रहा है | अनवरत |
| जो आगे की न सोचता हो | अदूरदर्शी |
| धरती और आकाश के बीच का स्थान | अंतरिक्ष |
| जिस पर आक्रमण न किया गया हो | अनाक्रान्त |
| जो जीता न जा सके | अजेय |
| जिसके पास कुछ न हो | अकिंचन |
| जो क़ानून के विरुद्ध हो | अवैध |
| जो समय पर न हो | असामयिक |
| अपने हिस्से या अंश के रूप में कुछ देना | अंशदान |
| जिसमें कुछ करने की क्षमता न हो | अक्षम |
| जो गिना न जा सके | अनगिनत |
| जो कार्य रूप में न लाया जा सके | अव्यावहारिक |
| जिसका खण्डन न हो सके | अकाट्य |
| जिस पर मुक़दमा चल रहा हो | अभियुक्त |
| जिसकी सीमा न हो | असीम/असीमित |
| जो दिया न जा सके | अदेय |
| अनुकरण करने योग्य | अनुकरणीय |
| जो मानव के योग्य न हो | अमानुषिक |
| जो बिना बुलाये आया हो | अनाहूत |
| जिस पर कोई नियंत्रण न हो | अनियंत्रित |
| जो शोक करने योग्य नहीं | अशोक्य |
| फेंककर चलाया जाने वाला हथियार | अस्त्र |
| किसी प्राणी को न मारना | अहिंसा |
| अंडे से जन्म लेने वाला | अंडज |
| महल का भीतरी भाग | अंत:पुर |
| जिसे अधिकार दिया गया हो | अधिकृत |
| जारी किया गया आधिकारिक आदेश | अध्यादेश |
| वर्षा का अभाव | अनावृष्टि |
| जिस पर निर्णय न हुआ हो | अनिर्णीत |
| जिस पर अनुग्रह किया गया हो | अनुग्रहीत |
| सीमा का उल्लंघन करना | अतिक्रमण |
| जो पहले कभी नहीं सुना गया हो | अश्रुतपूर्व |
| जिसमें सामर्थ्य नहीं है | असमर्थ |
| जिसकी आशा न की जाये | अप्रत्याशित |
| जिसे पढ़ा न जा सके | अपाठ्य |
| जिसे भेदा (तोड़ा) न जो सके | अभेद्य |
| आत्मा व परमात्मा का द्वैत (अलग-अलग होना) न मानने वाला | अद्वैतवादी |
| अल्प (कम) वेतन भोगने वाला (पाने वाला) | अल्पवेतनभोगी |
| अध्ययन (पढ़ना) प्राप्त करने वाला | अध्यापक |
| आग से झुलसा हुआ | अनलदग्ध |
| जहाँ गमन (जाया) न किया जा सके | अगम्य |
| जो हिसाब-क़िताब की जाँच करता हो | अंकेक्षक |
| जिसकी परिभाषा देना संभव न हो | अपरिभाषित |
| जो पहले कभी घटित न हुआ हो | अघटित |
| वह पत्र जिसमें किसी को कुछ करने का अधिकार दिया गया हो | अधिपत्र |
वाक्यांश अ
Reviewed by rajyashikshasewa.blogspot.com
on
10:53 PM
Rating:
Reviewed by rajyashikshasewa.blogspot.com
on
10:53 PM
Rating:
No comments:
Post a Comment