Results for CHEMISTRY

रसायन विज्ञान- एक परिचय [CHEMISTRY- AN INTRODUCTION]

कीमिया (Chemia) और ‘कीमियागर' (Alchemists)
परिचय (Introduction)

परिचय (Introduction)

रसायन शास्त्र विज्ञान की वह शाखा है जिसके अन्तर्गत द्रव्य की संरचना (बनावट) उस पर ऊष्मा एवं दूसरे कारकों के प्रभाव से होने वाले परिवर्तन एवं विभिन्न प्रकार के द्रव्यों की एक-दूसरे पर क्रिया-प्रतिक्रिया का अध्ययन किया जाता है। रसायन को ‘केमेस्ट्री’ (Chemistry) कहा जाता है। मिस्र देश का प्राचीन नाम केम (Chem) था। इसी शब्द के कारण रासायनिक क्रियाओं को कीमिया (Chemia) और इन क्रियाओं को जानने वालों को ‘कीमियागर' (Alchemists) कहा गया। यही कीमिया शब्द परिवर्तित होते-होते ‘केमेस्ट्री' शब्द में तब्दील हो गया। एक अन्य मान्यता के अनुसार केमेस्ट्री शब्द की उत्पत्ति अरबी शब्द ‘कीमिया से हुई है जिसका अर्थ गुप्त या रहस्य होता है।
प्राचीन काल से ही रस और रसायन का विभिन्न रूपों में आदि ग्रन्थों में उल्लेख होता रहा है। मनुष्य जब से अस्तित्व में आया तभी से वह अपने चारों ओर के वातावरण, प्रकृति में होने वाली घटनाओं की जानकारी तथा सृष्टि के प्रादुर्भाव के बारे में जानने हेतु प्रयासरत रहा है परन्तु मानव के जन्म के पूर्व भी तथा इसके जन्म के कारण के रूप में भी रसायन का अस्तित्व रहा है। बहुत-सी घटनाओं व द्रव्यों का स्पष्टीकरण वर्तमान में प्राप्त हो सका है। प्राचीन काल से जिनका विभिन्न रूपों में उपयोग किया जाता रहा है। वायु, जल, वातावरण, ऊर्जा के स्रोत, जीवन की उत्पत्ति, शारीरिक क्रियाएँ, दवाइयाँ आदि सभी किसी न किसी रूप से
रसायन शास्त्र से जुड़ी हुई हैं।
प्राचीन भारत के उच्च स्तरीय धातुकर्म को प्रमाणित करने के लिए भारत में ही कई इमारतें आज भी देखी जा सकती हैं, उदाहरण-दिल्ली में कुतुबमीनार, जो विश्व पुरातत्व की विरासत है, तथा पास ही स्थित लौहस्तम्भ जो गुप्तकाल (लगभग 500 ईसा पश्चात्) में निर्मित माना जाता है, इसका वजन लगभग 10 टन है, इसकी ऊँचाई लगभग 7-32 मीटर है। यह विगत 1600 वर्षों से खुले में खड़ा हुआ है। इस पर आज तक जंग नहीं लगा है। लोहे एवं इस्पात की खोज से पहले तक इस तरह का जगरोधी लोहा बना पाना संभव नहीं था। इसी भाँति अजन्ता तथा एलोरा, की दीवारों पर पाई जाने वाली चित्रकारी आज हजारों वर्षों के बाद भी स्पष्ट एवं ताजा है, जो प्राचीन काल में भारत में रसायन विज्ञान के विकास को दर्शाती है।
भारत में लिखने के लिए ताम्रपत्र एवं भोजपत्र का उपयोग किया जाता था। 11वीं शताब्दी में कागज उद्योग चीन से भारत पहुँचा।
रसायन विज्ञान- एक परिचय [CHEMISTRY- AN INTRODUCTION] रसायन विज्ञान- एक परिचय  [CHEMISTRY- AN INTRODUCTION] Reviewed by rajyashikshasewa.blogspot.com on 4:01 PM Rating: 5

रसायन शास्त्र का इतिहास [HISTORY OF CHEMISTRY]

भारत में आधुनिक रसायन (Modern chemistry in India)
HISTORY OF CHEMISTRY

रसायन शास्त्र का इतिहास (HISTORY OF CHEMISTRY)

भारतीय परिदृश्य में रसायन शास्त्र का इतिहास (History of Chemistry in Light of Indian Scenerio) 

रसायन का इतिहास अत्यन्त पुराना है। हजारों वर्ष पहले भारत का रसायन ज्ञान चरमोत्कर्ष पर था। चरक व बाणभट्ट अपने औषधि ज्ञान के लिए व नागार्जुन रसायन ज्ञान के लिए प्रसिद्ध थे। भारत में लोग धातु शुद्ध करना, औषधि विज्ञान, आसवन, किण्वन आदि क्रियाओं से परिचित थे। भारत से यह ज्ञान अरब, यूनान, चीन आदि देशों में पहुँचा।
अमृत एवं पारस पत्थर की खोज ने रसायन के प्रारम्भिक विकास में बहुत योगदान दिया। रॉबर्ट बॉयल को आधुनिक रसायन का जनक कहा जाता है। प्रीस्टले, शीले आदि वैज्ञानिकों ने भी रसायन शास्त्र के विकास में अमूल्य योगदान दिया है। 
भारत, चीन, मिस्र तथा यूनान आदि देश प्राचीन काल से ही रासायनिक क्रियाओं का उपयोग- (i) धातु शुद्ध करने में, (ii) औषधि बनाने में, (iii) रंग बनाने में, (iv) साबुन बनाने में करते रहे हैं। इस तरह आदि काल से ही मानव ने रसायन का अध्ययन आरम्भ कर दिया था किन्तु इसकी वैज्ञानिक नींव बहुत समय बाद पड़ी । रसायन के इतिहास को अग्र कालों में विभाजित किया जा सकता है-

1. प्रारंभिक काल (सन 1500 तक )- रामायण में संजीवनी बूटी तथा महाभारत में 'मोहन-अस्त्र' तथा 'प्रमोदन अस्त्र'  (विषैली वस्तुओं) के उपयोग का उल्लेख रसायन के ज्ञान को व्यक्त करता है। चरक, सुश्रुत तथा बाणभट्ट आदि वैज्ञानिकों का औषधी विज्ञान के क्षेत्र में किये गये कार्य उल्लेखनीय हैं। इस काल के लोग कागज कपड़ा, रंग, कॉसा, ताँबा आदि का ज्ञान रखते थे। भारत में कणाद मुनि ने भी द्रव्य की संरचना पर अपने विचार दिये थे कि द्रव्य छोटे छोटे कणों से मिलकर बना है, जिन्हें परमाणु (Atons) कहते हैं।
भारत से रसायन विज्ञान का ज्ञान मिस्रवासियों तक पहुँचा। मिस्र के वैज्ञानिकों का उद्देश्य कम मूल्य की धातुओं को स्वर्ण में परिवर्तित करना था। काल्पनिक कथानुसार ये पारस पत्थर की खोज में थे लेकिन उनकी ये कल्पना साकार न हो सकी।
इस काल में रसायन के वैज्ञानिक कीमियागार' कहलाते थे। इनका प्रयास तीन वस्तुओं अमृत (Elixir of life), पारसमणि (Philosopher's stone), विश्वव्यापी विलायक (Universal solvent) की खोज करना था, जिनकी खोज के फलस्वरूप आसवन, ऊध्वपातन, धातुओं का निष्कर्षण शोध, मिश्रधात आदि का ज्ञान प्राप्त हुआ। इस काल को कीमियागारी काल या अलकिमी काल (Alchemy period) कहा जाता है।

2. औषधि काल ( सन् 1500 से 1625 तक)- इस काल के वैज्ञानिकों का उद्देश्य एक ऐसी औषधि का आविष्कार करना था जिससे मनुष्य समस्त रोगों से मुक्त होकर सदा जवान रहे। इस औषधि को वे अमृत (Elixir of life) कहते थे। अमृत प्राप्त करने के प्रयासों से अनेक औषधियों का आविष्कार हुआ। काँच बनाने की क्रिया भी इसी काल में आरम्भ हुई। जर्मनी वैलेंटाइन तथा स्विट्जरलैण्ड के पेरासेल्सस इस काल के प्रमुख वैज्ञानिक थे।

3. गैसीय रसायन काल ( सन् 1625 से 1800 तक)- इस काल के प्रमुख वैज्ञानिक बॉयल (Boyle), प्रीस्टले (Priestley), कैवेडिश (Cavendish), शीले (Scheele) ने रसायन के विकास को गति प्रदान की। इस काल में तत्वों को सही रूप से परिभाषित किया गया और अनेक गैसों की खोज हुई।

4. फ्लोजिस्टन काल ( सन् 1600 से 1700 तक)- इस काल के वैज्ञानिकों ने ‘फ्लोजिस्टन सिद्धान्त' दिया। इसके अनुसार पदार्थों के जलने से फ्लोजिस्टन नामक पदार्थ बाहर निकल जाती है और राख शेष रह जाती है, तभी जलने के बाद पदार्थ का भार घट जाता है। यह विचार लगभग 100 वर्षों तक मान्य रहा, किन्तु 18 वीं शताब्दी में लेवोजियर ने अपने प्रयोग द्वारा सिद्ध किया कि जलना एक रासायनिक क्रिया है, जिसमे पदार्थ ऑक्सीजन से संयुक्त होता है और जलने के बाद बने हुए पदार्थ का भार मूल पदार्थ के भार से अधिक होता है। 

5. आधुनिक काल- इस काल का विकास 17वीं शताब्दी के अंतिम वर्षो में प्रारम्भ हुआ था। इस काल को दो भागों  पूर्वार्द्ध  एवं उत्तरार्ध में विभाजित किया जा सकता है-

(i) पूर्वार्ध काल- यह काल सन् 1800 से 1900 तक माना जाता है। रसायन को प्रगति इसी काल में हुई है। डाल्टन का परमाणुवाद, एवोगैडो की परिकल्पना,  व्होलर (Wholer) द्वारा कार्बनिक यौगिक यूरिया का प्रयोगशाला में निर्माण, मैन्डलीफ की आवर्त सारणी ( तत्वों का वर्गीकरण, वायु में उपस्थित अवयवों का ज्ञान) (Ramsav & Ravleigh), इसी काल में हुआ। इसी काल में लेवोसियर (Lavoiser), 'नेफ्लोजिस्टन सिद्धान्त' के अन्धविश्वास को दूर किया और आधुनिक रसायन विज्ञान की नींव पड़ी। इस काल में सन् 1808 में जॉन डाल्टन ने ‘परमाणुवाद' दिया तथा सूक्ष्म कण का नाम 'परमाण' (Atom) दिया। सन् 1852 में फ्रेंकलेंड ने परमाणो के संयोग से अणुओ के बनने की विधि बताई।  सन् 1901 में वाण्ट हॉफ ने गैसों तथा विलयनों के नियमों को प्रस्तुत किया।

(ii) उत्तरार्द्ध काल या आधुनिक काल- यह सन् 1901 से अब तक का काल है। इस युग का प्रारम्भ मैडम क्यूरी द्वारा रेडियो सक्रिय तत्वों 'रेडियम' की खोज से हुआ। लार्ड रदरफोर्ड एवं बोहर ने परमाणु संरचना संबंधी जानकारी प्रस्तुत की, सॉडी (Soddy) ने समस्थानिकों (Isotopes) की खोज की, इस प्रकार परमाणु ऊर्जा के नए युग में प्रवेश किया।
रॉबर्ट बॉयल (Robert Boyle) को आधुनिक रसायन का जन्मदाता कहा जाता है, इन्होंने रसायन को नए रूप में प्रस्तुत किया। इस काल के प्रमुख वैज्ञानिक लार्ड रदरफोर्ड, जे.जे. थामसन, मैडम क्युरी, रॉबर्ट बॉयल, लेवोसियर, कैण्डविश, प्रीस्टले, शोले, डाल्टन, मैण्डलीफ, रेले एवं रेमसे, डॉ. होमी जहाँगीर भाभा आदि हैं। हाइड्रोजन बम, परमाणु बम, परमाणु चालित यंत्र आदि इस युग की प्रमुख उपलब्धियां हैं।
रसायन की उपर्युक्त प्रगति को दृष्टिगत रखते हुए कहा जा सकता है कि- "रसायन एक प्रायोगिक विज्ञान है, जिसके अन्तर्गत उन सभी पदार्थों का अध्ययन किया जाता हैं, जिनसे ब्रह्माण्ड (Universe) का निर्माण हुआ।"

भारत में आधुनिक रसायन- सन् 1814 में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भारतीय विज्ञान कॉलेज की स्थापना हुई । आचार्य पी.सी.राय ने बंगाल केमिकल एण्ड फार्मास्यूटिकल वर्क्स लिमिटेड नामक  कारखाने की स्थापना कर लगभग 80  नए यौगिकों का निर्माण किया। आचार्य पी० सी० राय पहले भारतीय रसायनज्ञ थे, जिन्होंने मरक्यूरस नाइट्रेट बनाया।  इन्होने 'हिन्दू रसायन का इतिहास' नामक कृति प्रस्तुत की। 
महर्षि  कणाद में सर्वप्रथम परमाणु की परिकल्पना की थी।
पूना में राष्ट्रीय रसायन प्रयोगशाला (National chemical laboratory), बिहार के सिंदरी में कृत्रिम खाद का कारखाना स्थापित किया गया। विदेशी वैज्ञानिकों की सहायता से स्टील प्लान्ट भिलाई (छत्तीसगढ़), दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल), राऊरकेला (उड़ीसा) आदि स्थानों पर लगा । प्राकृतिक गैस की खोज तथा औषधि निर्माण के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की जा रही है। भारत में शोध एवं अध्ययन के लिए अनेक संस्थान स्थापित किए गये। प्रमुख निम्न हैं-
1. नेशनल शुगर रिसर्च इन्स्टीट्यूट, कानपुर (उत्तर प्रदेश)
2. सेन्ट्रल ड्रग रिसर्च इन्स्टीट्यूट, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
3. सेन्ट्रल फूड टेक्नोलॉजिकल रिसर्च इन्स्टीट्यूट, मैसूर (कनाटक)
4. सेन्ट्रल फ्यूल रिसर्च इन्स्टीट्यूट, धनबाद (झारखण्ड)
5. सेन्ट्रल ग्लास एण्ड सिरेमिक रिसर्च इन्स्टीट्यूट, जादवपुर (पश्चिम बंगाल)
6. सेंट्रल लेदर रिसर्च इस्टीट्यूट, चेनई (तमिलनाड)
7. सेन्ट्रल मेटलजकल लेबोरेट्री, जमशेदपुर (झारखण्ड)
8. नेशनल केमिकल लेबोरेटो पुणे (महाराष्ट्र)
9. इण्डियन इस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम देहरादून (उत्तरांचल)
10. इण्डियन इन्स्टीट्युट ऑफ एक्सपेरिमेन्टल मेडिसीन, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) ।
।।. भाभा एटॉमिक रिसर्च सेन्टर मुम्बई (महाराष्ट्र)

इनके अतिरिक्त भारत में आजादी के बाद छ: एटॉमिक पावर स्टेशन (रावत भाटा, तारापुर, कलपक्कम, नरोरा, काकरापारा, कैगा) तथा 15 रिफायनरी विभिन्न राज्यों में लगाई गई है। इससे बिजली उत्पादन तथा पेट्रोलियम के क्षेत्र में काफी आशावान प्रगति हो रही हैं।
रसायन शास्त्र का इतिहास [HISTORY OF CHEMISTRY] रसायन शास्त्र का इतिहास [HISTORY OF CHEMISTRY] Reviewed by rajyashikshasewa.blogspot.com on 3:52 PM Rating: 5

रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण [Chemical reactions and equations]

Chemical reactions, chemical equations, combination reactions, incubatorial reactions, decomposition or dissociation reactions, thermal decomposition reactions, displacement reactions, bi-displacement reactions, redox reactions, corrosion, deformed filth, electrolyte decomposition, light decomposition
[Chemical reactions and equations]

रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण 

[महत्वपूर्ण बिन्दु]

>"वह क्रिया या प्रक्रिया जिसमें दो या दो से अधिक पदार्थ आपस में क्रिया करके नया पदार्थ बनाते है, रासायनिक अभिक्रिया कहलाती है।"
>"किसी रासायनिक अभिक्रिया का समीकरण के रूप में प्रतीकात्मक निरूपण रासायनिक समीकरण कहलाता है।"
> किसी भी संतुलित रासायनिक समीकरण के दोनों पक्षों में विभिन्न तत्वों के परमाणुओं की संख्या समान होती है।
> रासायनिक अभिक्रियाएँ विभिन्न प्रकार की होती हैं।
> ऐसी अभिक्रियाएँ जिनमें दो या दो से अधिक अभिकारक मिलकर एकल उत्पाद का निर्माण करते हैं, संयोजन अभिक्रियाएँ कहलाती हैं।
> ''जिन अभिक्रियाओं में उत्पादन के साथ-साथ ऊष्मा भी उत्पन्न होती है, वे ऊष्माक्षेपी-अभिक्रियाएँ कहलाती हैं।''
> "जिन अभिक्रियाओं में ऊष्मा अवशोषित होती है, वे ऊष्माशोषी-अभिक्रियाएँ कहलाती हैं।''
> "जब किसी अभिक्रिया में एकल अभिकर्मक टूट कर दो या दो से अधिक छोटे-छोटे उत्पाद बनाता है, तब यह अभिक्रिया अपघटन या वियोजन अभिक्रिया कहलाती है।''
> "यदि वियोजन (अपघटन) की अभिक्रिया ऊष्मा के द्वारा होती है तो उस अभिक्रिया को ऊष्मीय वियोजन या ऊष्मीय अपघटन कहते हैं।"
> "जब किसी अभिक्रिया में एक अभिकर्मक तत्व दूसरे अभिकर्मक यौगिक में से किसी तत्व को विस्थापित करके स्वयं उसका स्थान ग्रहण कर लेता है, तब यह अभिक्रिया विस्थापन अभिक्रिया कहलाती है।"
> ''वे अभिक्रियाएँ जिनमें अभिकारकों के बीच आयनों का आदान-प्रदान होता है, द्वि-विस्थापन अभिक्रियाएँ कहलाती हैं।''
>"जब किसी अभिक्रिया में एक अभिकारक का उपचयन तथा दूसरे अभिकारक का अपचयन होता है, तो यह अभिक्रिया उपापचयन अभिक्रिया या उपचयन-अपचयन अभिक्रिया अथवा रेडॉक्स अभिक्रिया कहलाती है।"
> “जब कोई धातु अपने आस-पास अम्ल, आर्द्रता आदि के सम्पर्क में आती है, तब ये संक्षारित होती है। इस प्रक्रिया को संक्षारण कहते हैं।''
> संक्षारण के कारण लोहे से बनी वस्तुओं की बहुत क्षति होती है।
> तेल या वसा के उपचयित होने के कारण इससे बने खाद्य पदार्थ विकृतगंधी हो जाते हैं, अर्थात् उनके स्वाद एवं गंध बदल जाते हैं।
> तेल या वसा में बने खाद्य पदार्थों को विकृतगंधी होने से बचाने के लिए उनमें प्रतिऑक्सीकारक पदार्थ मिलाए जाते हैं अथवा उनके पैकेट में से ऑक्सीजन हटाकर उसको नाइट्रोजन जैसी कम सक्रिय गैसों में युक्त कर देते हैं, ताकि उनका उपचयन रोक सके।
> "जब अपघटन की अभिक्रिया विद्युत की उपस्थिति के कारण होती है तो यह विद्युत् अपघटन या विद्युत वियोजन कहलाती है।''
» “जब अपघटन की अभिक्रिया सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में होती हैं, तो यह प्रकाश अपघटन या प्रकाश वियोजन कहलाता है।"
रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण [Chemical reactions and equations] रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण [Chemical reactions and equations] Reviewed by rajyashikshasewa.blogspot.com on 10:51 AM Rating: 5

रसायन शास्त्र- आवर्त सारणी के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर [Answer the important questions of the periodic table]

*आवर्त सारणी के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर*

1. आवर्त सारणी में गैसों की कुल संख्या कितनी है ?
Ans. 11
2. निम्न में से किस तत्व में न्यूट्रॉन की संख्या शून्य है ?
Ans. हाइड्रोजन
3. आवर्त सारणी में सबसे हल्की धातु कौन सी है ?
Ans. लिथियम
4. सर्वाधित गैसीय तत्वों वाला वर्ग कौन सा है ?
Ans. शून्य वर्ग
5. हीलियम तत्व में न्युट्रीनो की संख्या कितनी होती है ?
Ans. 2
6. कौन सी अक्रिय गैस हमारे वायुमंडल में नहीं पाई जाती है ?
Ans. रेडान
7. अक्रिय गैसों में कितने मुक्त electron पाए जाते है ?
Ans. 0
8. आवर्त सारणी में सबसे क्रियाशील अधातु कौन सा है ?
Ans. फ्लोरीन
9. पौधों के पर्णहरिम में पाया जाने वाला धातु तत्व कौन सा है ?
Ans. मैग्नीशियम
10. क्लोरीन को अपना ओक्टेट पूरा करने के लिए कितने electron की आवश्यकता होती है ?
Ans. 1
11. सिलिकान के अंतिम उपकोष में कितने मुक्त electron होते है ?
Ans. 4
12. सोडियम का परमाणु क्रमांक कितना है ?
Ans. 11
13. आधुनिक आवर्त सारणी की खोज किसने की थी ?
Ans. मोजले ने
14. आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों को किसके बढ़ते क्रम में रखा गया है ?
Ans.  परमाणु क्रमांक के
15. P उपकोष में कितने electron होते है ?
Ans. 6 इलेक्ट्रान अधिकतम
16. अबतक कुल कितने तत्वों की खोज की जा चुकी है ?
Ans. 118
17. मेंडलीफ की आवर्त सारणी में तत्वों को किसके बढ़ते क्रम में रखा गया था ?
Ans. द्रव्यमान
18. आवर्त सारणी कुल अधतुओं की संख्या कितनी है ?
Ans. 22
19. कौन सी अधातु सामान्यतः द्रव अवस्था में पाई जाती है ?
Ans. ब्रोमीन
20. विधुत का सबसे अच्छा सुचालक कौन सा है ?
Ans. चाँदी
21.  सौर सेलो में प्रयोग किया जाता है
Ans. सिलिकन
22. तारों में सबसे ज्यादा पाया जाने वाला तत्व है ?
Ans. हाइड्रोजन
23. सूर्य किन तत्वों से मिलकर बना है
Ans. हाइड्रोजन और हीलियम
24. ब्रम्हांड में सबसे हल्की गैस कौन सी है ?
Ans. हाइड्रोजन
25. मानव शरीर में सर्वाधिक उपस्थित तत्व कौन सा है ?
Ans. आक्सीजन
26. हमारे वायुमंडल में कौन सी गैस सबसे ज्यादा पाई जाती है ?
नाइट्रोजन
27. फास्फोरस का परमाणु क्रमांक कितना है ?
Ans. 15
28. दूध में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व कौन सा है ?
Ans. कैल्शियम
29. सबसे चमकदार और कठोर अधातु कौन सा है ?
Ans. हीरा
30. आधुनिक आवर्त सारणी में आवर्तो की संख्या कितनी है ?
Ans. 7
31. आधुनिक आवर्त सारणी में वर्गों की कुल संख्या कितनी है ?
Ans. 18
32. आवर्त सारणी में ठोस अधतुओं की संख्या कितनी है ?
Ans. 10
33. आवर्त सारणी में सबसे हल्की गैस कौन सी है ?
Ans. हीलियम
34. परमाणु तत्व संख्या 19 किस ब्लाक s सम्बंधित है ?
Ans. d-ब्लाक
35. उन तत्व को क्या कहा जाता है जिसमे समान संख्या में प्रोटान और भिन्न संख्या में न्यूट्रान होते है ?
Ans. समस्थानिक
रसायन शास्त्र- आवर्त सारणी के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर [Answer the important questions of the periodic table] रसायन शास्त्र- आवर्त सारणी के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर [Answer the important questions of the periodic table] Reviewed by rajyashikshasewa.blogspot.com on 10:18 PM Rating: 5

रसायन शास्त्र- महत्वपूर्ण प्रश्न [CHEMISTRY- IMPORTANT QUESTIONS]

Important Questions


1.माचिस की डिबिया पर क्या लगाया जाता है ?
उत्तर. रेड फास्फोरस
2. मनुष्य के ऑसू मे क्या पाया जाता है ?
उत्तर. सोडियम क्लोराइड
3. सबसे लचीली धातु कौन सी है ?
उत्तर. सोना
4. रेड स्टार किसे कहते है ?
उत्तर. मंगल ग्रह को
5. पृथ्वी किस गति से घूमती है ?
उत्तर. 1800 किमी. / H
6. 2,4-D क्या है ?
उत्तर. खरपतवारनाशी
7. कत्थ बनाने मे किस लकडी का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर. खैर
8. सार्वाधिक कठोर तत्व कौन सा है ?
उत्तर. हीरा
9. गोबर गैस मे मुख्यतः कौन सी गैस होती है ?
उत्तर. मीथेन
10. गलकण्ड नामक रोग किसकी कमी से होता है ?
उत्तर. आयोडीन की कमी से
11. किस ताप पर पानी का घनत्व सबसे अधिक होता है ?
उत्तर. 4°C  पर
12.  रसोईघर मे प्रयोग की जाने वाली गैस मे कौन-कौन सी गैस  मिश्रण होता है ?
उत्तर. प्रोपेन, ब्यूटेन
13. लॉफिंग गैस किसे कहते है ?
उत्तर. नाइट्रस
रसायन शास्त्र- महत्वपूर्ण प्रश्न [CHEMISTRY- IMPORTANT QUESTIONS] रसायन शास्त्र- महत्वपूर्ण प्रश्न [CHEMISTRY- IMPORTANT QUESTIONS] Reviewed by rajyashikshasewa.blogspot.com on 10:12 PM Rating: 5

हॉर्मोन (Hormones)

Hormones function
Hormones
हार्मोन किसी अन्तः स्रावी कोशिका अथवा उत्तक द्वारा पैदा होने वाला और स्रावित होने वाला एक विशेष प्रकार का रसायन होता है। रक्तधारा में पहुँचकर ये हॉर्मोन शरीर के सारे भागों में परिसंचारित होते है लेकिन इनकी क्रिया खास लक्ष्य कोशिकाओं (Target cells) पर ही होती है। अलग अलग हॉर्मोन के लक्ष्य स्थल अलग अलग ही होते है। इन्हें रासायनिक दूत (Chemical messenger) भी कहते है। हॉर्मोन बहुत ही ज्यादा सूक्ष्म मात्रा में पैदा होते है और प्रत्येक हॉर्मोन का एक निश्चित कार्य होता है। ये मुख्यतः प्रोटीन योगिक होते है, लेकिन कुछ हॉर्मोन स्टीरॉयड्स (steroids) भी होते है।
अन्तः स्रावी ग्रंथिया हॉर्मोन का स्राव लगातार करती रहती है लेकिन शरीर की जरूरतों के अनुसार स्राव की मात्रा कम या अधिक हो सकती है। हॉर्मोन का रक्त में सामान्य मात्रा से कम या अधिक होना दोनों ही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
हॉर्मोन (Hormones) हॉर्मोन (Hormones) Reviewed by rajyashikshasewa.blogspot.com on 3:04 PM Rating: 5
Powered by Blogger.