रसायन विज्ञान- एक परिचय [CHEMISTRY- AN INTRODUCTION]

कीमिया (Chemia) और ‘कीमियागर' (Alchemists)
परिचय (Introduction)

परिचय (Introduction)

रसायन शास्त्र विज्ञान की वह शाखा है जिसके अन्तर्गत द्रव्य की संरचना (बनावट) उस पर ऊष्मा एवं दूसरे कारकों के प्रभाव से होने वाले परिवर्तन एवं विभिन्न प्रकार के द्रव्यों की एक-दूसरे पर क्रिया-प्रतिक्रिया का अध्ययन किया जाता है। रसायन को ‘केमेस्ट्री’ (Chemistry) कहा जाता है। मिस्र देश का प्राचीन नाम केम (Chem) था। इसी शब्द के कारण रासायनिक क्रियाओं को कीमिया (Chemia) और इन क्रियाओं को जानने वालों को ‘कीमियागर' (Alchemists) कहा गया। यही कीमिया शब्द परिवर्तित होते-होते ‘केमेस्ट्री' शब्द में तब्दील हो गया। एक अन्य मान्यता के अनुसार केमेस्ट्री शब्द की उत्पत्ति अरबी शब्द ‘कीमिया से हुई है जिसका अर्थ गुप्त या रहस्य होता है।
प्राचीन काल से ही रस और रसायन का विभिन्न रूपों में आदि ग्रन्थों में उल्लेख होता रहा है। मनुष्य जब से अस्तित्व में आया तभी से वह अपने चारों ओर के वातावरण, प्रकृति में होने वाली घटनाओं की जानकारी तथा सृष्टि के प्रादुर्भाव के बारे में जानने हेतु प्रयासरत रहा है परन्तु मानव के जन्म के पूर्व भी तथा इसके जन्म के कारण के रूप में भी रसायन का अस्तित्व रहा है। बहुत-सी घटनाओं व द्रव्यों का स्पष्टीकरण वर्तमान में प्राप्त हो सका है। प्राचीन काल से जिनका विभिन्न रूपों में उपयोग किया जाता रहा है। वायु, जल, वातावरण, ऊर्जा के स्रोत, जीवन की उत्पत्ति, शारीरिक क्रियाएँ, दवाइयाँ आदि सभी किसी न किसी रूप से
रसायन शास्त्र से जुड़ी हुई हैं।
प्राचीन भारत के उच्च स्तरीय धातुकर्म को प्रमाणित करने के लिए भारत में ही कई इमारतें आज भी देखी जा सकती हैं, उदाहरण-दिल्ली में कुतुबमीनार, जो विश्व पुरातत्व की विरासत है, तथा पास ही स्थित लौहस्तम्भ जो गुप्तकाल (लगभग 500 ईसा पश्चात्) में निर्मित माना जाता है, इसका वजन लगभग 10 टन है, इसकी ऊँचाई लगभग 7-32 मीटर है। यह विगत 1600 वर्षों से खुले में खड़ा हुआ है। इस पर आज तक जंग नहीं लगा है। लोहे एवं इस्पात की खोज से पहले तक इस तरह का जगरोधी लोहा बना पाना संभव नहीं था। इसी भाँति अजन्ता तथा एलोरा, की दीवारों पर पाई जाने वाली चित्रकारी आज हजारों वर्षों के बाद भी स्पष्ट एवं ताजा है, जो प्राचीन काल में भारत में रसायन विज्ञान के विकास को दर्शाती है।
भारत में लिखने के लिए ताम्रपत्र एवं भोजपत्र का उपयोग किया जाता था। 11वीं शताब्दी में कागज उद्योग चीन से भारत पहुँचा।
रसायन विज्ञान- एक परिचय [CHEMISTRY- AN INTRODUCTION] रसायन विज्ञान- एक परिचय  [CHEMISTRY- AN INTRODUCTION] Reviewed by rajyashikshasewa.blogspot.com on 4:01 PM Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.